UP :सहारनपुर ग्राम नुनियारी के स्वीकृत खनन पट्टे पार्थ हुई जनसुनवाई जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई में ग्रामीणों ने रखें सुझाव एवं आपत्ति

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

सहारनपुर /बेहट :तहसील बेहट के गांव नुनियारी मैं स्वीकृत खनन पट्टे के लिए आज जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र के सम्मुख ग्रामीणों ने अपने सुझाव एवं आपत्तियां प्रस्तुत की। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि खनन कार्यों से किसी प्रकार की समस्या का समाधान अधिकृत कंपनी द्वारा कराया जाएगा।

आज तहसील बेहट परिसर में आज जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन सुनवाई के दौरान ग्राम नुनियारी के प्रधान पति प्रदीप चौधरी ने कहा कि स्वीकृत खनन पट्टे से ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र का आर्थिक विकास भी होगा साथ ही कंपनी द्वारा ग्रामीणों की जो समस्याएं हैं वह भी निस्तारित होंगी। वेदपाल चौधर एवं बृजपाल ने बैठक में अपने सुझाव प्रस्तुत करते कहा कि खनन कार्य तो किया जाए लेकिन खनन कार्य से किसी को कोई असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। इनके अलावा इसरार प्रधान मांगेराम प्रधान ने कहा कि स्वीकृत खनन पट्टों के कार्यों से क्षेत्र में उन्नति को बढ़ावा मिलेगा लेकिन ग्रामीणों को होने वाली है सुविधाओं के प्रति भी सजगता रखी जाए ताकि किसी को भी समस्या का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने सभी सुझाव सुनने के पश्चात कहा कि जिस कंपनी को खनन का पट्टा आवंटित किया गया है वह सभी नियम व शर्तों का अनुपालन करें साथ ही साथ ग्रामीणों की समस्याओं का भी विशेष ध्यान रखें।

ALSO READ:  हमले से पहले भारत घूम रहे थे ईरानी नाविक, ताजमहल के सामने ली थीं सेल्फी

इस दौरान अपर जिलाधिकारी रजनीश मिश्रा,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी, डी सी पाण्डेय,जे•ई• महेंद्र सिंह ,एसडीएम दीपक कुमार,तहसीलदार प्रकाश सिंह,खनन निरीक्षक जियाउलहक के आलावा प्रधान प्रदीप कुमार, इसरार,सुरेंद्र, यशपाल प्रधान,वेदपाल नीरज वालिया राजीव भाटिया धनपाल सिंह मनदीप सिंह विशाल कुमार देवराना आदि मौजूद रहे।

ALSO READ:  हमले से पहले भारत घूम रहे थे ईरानी नाविक, ताजमहल के सामने ली थीं सेल्फी

Related Articles

हिन्दी English