ड्यूटी के दौरान उत्तराखंड पुलिस कर्मी की जान चली गयी थी, पत्नी को सौंपा 1 करोड़ का चेक

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
उत्तरकाशी : गुरुवार को  पुलिस अधीक्षक  [SP] उत्तरकाशी,  सरिता डोबाल की उपस्थिति में पंजाब नेशनल बैंक उत्तरकाशी के मैनेजर, डॉ0 शशिकांत द्वारा ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले उत्तरकाशी पुलिस के मुख्य आरक्षी स्व0 गणेश कुमार  की धर्मपत्नी  बबीता को पंजाब नेशनल बैंक की ओर से रक्षक प्लस स्कीम के अन्तर्गत 1 करोड़ रु0 धनराशि का चेक सौंपा गया। एस0पी0 उत्तरकाशी  द्वारा स्व0 गणेश कुमार जी के परिजनो की कुशलक्षेम पुछते हुये पुलिस विभाग की ओर से उनको हर सम्भव मदद/सहायता का भरोसा दिया गया।हे0कानि0 स्व0 गणेश कुमार  9 जून 2024 को ड्यूटी के दौरान गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू बैण्ड से आगे महर गांव जाने वाली रोड़ के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण स्कूटी से दुर्घटनाग्रस्त होने पर चोटिल हो गये थे। ग्राफिक एरा अस्पताल, देहरादून में उपचार के दौरान 15 जुलाई 2024 को उनका आकस्मिक निधन हो गया था।
ALSO READ:  UK : CM धामी ने जन प्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना

Related Articles

हिन्दी English