यूपी : बी जे पी जिलाध्यक्ष ने आई सी यू पहुंचकर जाना मध्य प्रदेश CM के ससुर का हाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मध्य प्रदेश सीएम डॉ मोहन यादव की सुल्तानपुर जिले में है ससुराल
दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले से है जहाँ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के 98 वर्षीय ससुर व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता ब्रह्मादीन यादव गंभीर अवस्था में सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती हैं। उन्हें देखने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी व पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा सुलतानपुर मेडिकल कालेज के आईसीयू वार्ड पहुंचे।जहां उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर का हाल-चाल जाना।इस दौरान उन्होंने परिजनों से भी मुलाकात की,सीएमएस डॉ आर के मिश्रा भी साथ में मौजूद रहे।मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री के ससुर आईसीयू के बेड नंबर 332 में भर्ती हैं।
आपको बताते चलें कि मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की सुल्तानपुर जिले में शास्त्रीनगर स्थित विवेकानन्द नगर में ससुराल है।उनके ससुर ब्रह्मादीन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुराने कार्यकर्ता हैं।उनको सांस व पेट की दिक्कत होने पर 24 जून को राजकीय मेडिकल कालेज में एडमिट कराया गया था।इस समय उनकी तबीयत सामान्य बनी हुई है।
ALSO READ:  UK : हृषिकेश नारायण भरत भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के सुपुत्र अजय प्रताप सिंह
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English