UP: सुल्तानपुर में अधिकृत डीलर ही बेचते मिले नकली डॉ फिनायल ब्रांड, मुकदमा हुआ दर्ज

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट-

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है, जहाँ डॉक्टर ब्रांड फिनायल कंपनी ने सुल्तानपुर में सनसनीखेज खुलासा किया है। अधिकृत डीलर ही ब्रांड के नकली उत्पाद बेचते हुए रंगे हाथ पकड़े गए हैं।शहर के पॉश इलाके डाकघर चौराहे पर डीलर के पास नकली डॉक्टर ब्रांड फिनायल पुलिस की मदद से कंपनी ने 18 बोतलें बरामद किया है।

ALSO READ:  देहरादून में दो पक्ष भिड़े, पुलिस ने की FIR दर्ज, जांच जारी

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर गजेंद्र सिंह की तहरीर पर डाकखाना स्थित स्वास्तिक मेडिकल एजेंसी पर छापेमारी की गई। जहां से कंपनी का फर्जी लोगो व रैपर लगा नकली फिनायल बरामद हुआ। स्वास्तिक एजेंसी के मालिक परम जीत पांडेय के खिलाफ फर्जी ट्रेड मार्क यूज करने,कई नकली फिनायल बरामद करने के आरोप में मुकदमा कोतवाली नगर में पुलिस ने दर्ज कर लिया है।एमडी गजेंद्र सिंह के मुताबिक विक्रांत कैमिको इंडस्ट्रीज की तरफ से डॉक्टर ब्रांड नाम से फिनायल बनाया जाता है। फर्जी लोगो और रैपर लगाकर इसका काला कारोबार सुल्तानपुर में चल रहा था। पुलिस के अनुसार साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी गिरफ्तारी की कार्रवाई।

ALSO READ:  UK : युवती पर चाकू से हमला करने वाला युवक मेरठ निवासी MCA का छात्र निकला, गिरफ्तार

Related Articles

हिन्दी English