UP : मुख्तार अंसारी के करीबी शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी को दिनदहाड़े सड़क पर गोलियों से भूना

- 20 से 25 फायर किये गये हुई मौत.
बाराबंकी : यूपी के बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के करीबी शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात शुक्रवार दोपहर लखनऊ – अयोध्या हाईवे पर हुई , जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। शोएब किदवई कार से लखनऊ से बाराबंकी की ओर जा रहा था । हाईवे से उतरते ही असेनी मोड़ के पास बाइक सवार हमलावरों ने उसकी कार को घेर लिया। हमलावरों ने दोनों तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, शोएब पर दर्जन भर से ज्यादा गोलियां चलाई गई। कार पर कई जगह बुलेट के निशान मिले हैं। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद मौके पर सनसनी फैल गई। घटनास्थल से पांच खाली कारतूस बरामद हुए है l गोली लगने से शोएब गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नगर कोतवाली पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शोएब मुख्तार अंसारी के पुराने साथी था और पूर्व बंकी ब्लॉक प्रमुख रह चुका था। वो कई आपराधिक मामलों में नामजद था ,लखनऊ जेलर हत्याकांड में भी उनका नाम आया था।घटना की सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया।आला पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हुई है, लेकिन जांच तेजी से चल रही है। इलाके में एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है. Pic CRDT: Internet



