UP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुँचे सुल्तानपुर,भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट-

केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत केन्द्र व प्रदेश सरकार के योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मेलन को संबोधित करने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी जिले में पहुँचे हैं।

ALSO READ:  UK : 6 से 9 मार्च तक टिहरी में होगा “हिमालयन O2 - द टिहरी लेक फेस्टिवल”, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच : मंत्री सुबोध उनियाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी जौनपुर, बदलापुर, लंभुआ होते हुए सुल्तानपुर पहुँचे,जहां जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू,जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल,नगर महामंत्री रवि श्रीवास्तव,दूबेपुर मंडल महामंत्री संतोष सिंह,की अगुवाई में सैकङो भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का सुल्तानपुर पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया,उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष भुपेन्द्र सिंह चौधरी पी डब्लू डी गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए।

ALSO READ:  UK :शानदार...मुनि की रेती में Kite Festival का पहली बार आयोजन, DM ने किया शुभारम्भ

Related Articles

हिन्दी English