UP : गजब हाल है…524 LPG गैस सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी!
झाँसी : सरकार कह रही है गैस की कोई कमी नहीं है….बार बार. लेकिन कुछ लोग है सुनके समझने को राजी ही नहीं हैं…अब गैस से भरा एक ट्रक ही चोरी कर लिया गया. मामला उत्तर प्रदेश के झाँसी का है. यहाँ पर 524 LPG गैस सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी हो गया. झांसी में एलपीजी सिलेंडर से भरा एक ट्रक चोरी होने से हड़कंप मच गया. ट्रक में करीब 18 लाख रुपये कीमत के 524 गैस सिलेंडर लदे थे, जो भारत पेट्रोलियम के प्लांट से कानपुर देहात के गजनेर भेजे जा रहे थे. होली के कारण ड्राइवर ट्रक प्लांट के बाहर खड़ा कर चला गया, जिसके बाद ट्रक गायब हो गया.बाद में पुलिस ने पारीछा के पास खाली ट्रक बरामद कर लिया, लेकिन सिलेंडरों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



