यूपी : जानिए कहाँ निकली अनोखी 5 फिट ऊंची अमृत कलश यात्रा..हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम..

यूपी की अलबेली यात्रा में हजारों नागरिकों ने राष्ट्रीय एकता और नवनिर्माण का लिया संकल्प..

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ दिल्ली के लिए रवाना हुई सुल्तानपुर में बल्दीराय तहसील से अमृत कलश यात्रा निकाली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह और एसडीएम बल्दीराय विदुषी सिंह ने कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 5 फीट ऊंची कलश यात्रा यूपी की अलबेली यात्रा में शामिल रही। हजारों नागरिकों ने राष्ट्रीय एकता और नवनिर्माण का संकल्प लिया।

आपको बताते चलें मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम के मद्देनजर 70 किमी लंबी कलश यात्रा निकाली गई। जो बल्दीराय तहसील की 65 ग्राम सभाओं से होते हुए जिला मुख्यालय पर पहुंची। यहां एडीएम प्रशांत सिंह व एएसपी विपुल श्रीवास्तव ने कलश यात्रा का स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने बताया कि अमृत कलश यात्रा में 5 फिट ऊंचाई का कलश तैयार किया गया था। जिसका वजन करीब 36 किलो के आसपास था। उन्होंने ये भी बताया कि यूपी भर में इकलौता अनोखा कलश बना है,जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। सभी स्थानो से इसमें मट्टी जमा कर एकत्रित की गई है। कलश यात्रा के दौरान भक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुति की झलकियां भी देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कलश यात्रा में शामिल हुए।

ALSO READ:  UK : दिनेश चंद 'मास्टर' ने उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा संगठन से स्वैच्छिक सेवानिवृत लेने का किया ऐलान

ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह ने बताया कि यह यात्रा निकालकर हम संदेश देना चाहते हैं कि हमारे ग्राम की मिट्टी हमारे घर परिवार की मिट्टी राष्ट्रीयता के बारे में सबसे बड़ा संदेश है कि हमारा भारत देश एक है। हम लोग यही संदेश देना चाहते हैं की एकता में बहुत बल है। इस कलश यात्रा में सभी वर्ग के लोग शामिल हैं। आज हमारे वीर शहीदों को नमन किया जा रहा है। मेरी माटी मेरा देश के कलश को लेकर 28 से 29 तारीख तक दिल्ली भी पहुंचना है। सबसे बड़ा संदेश राष्ट्र की एकता को लेकर के है। हमारे जो युवा साथी है उन सबने मिलकर कहा कि कुछ किया जाए तो हमने सोचा कि चलिए अच्छी तैयारी किया जाए। तैयारी तो सारे देश में की जा रही है। इस कलश यात्रा को निकालने का संदेश यह है कि हम सभी शहीद वीर जवानों को नमन,धरती पुत्रों को नमन, हम भारत की राष्ट्रीयता और एकता एवं भाईचारा बनाये रखें।

ALSO READ:  UK : दिनेश चंद 'मास्टर' ने उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा संगठन से स्वैच्छिक सेवानिवृत लेने का किया ऐलान

Related Articles

हिन्दी English