UK:सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मांग, मोहान से चौखुटिया तक मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग-109 बनाने की उठाई मांग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • सड़क के चौड़ीकरण और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को हस्तांतरण की मांग, पर्यटन व स्थानीय आवागमन को मिलेगा लाभ
हल्द्वानी :  नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर मोहान, भतरौजखान, भिकियासैंण, मौसी और चौखुटिया मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के रूप में विकसित करने की मांग की है। उन्होंने इस मार्ग को वर्तमान में प्रांतीय खंड, रानीखेत के लोक निर्माण विभाग से राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को हस्तांतरित करने तथा इसके दो लेन में चौड़ीकरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है।
सांसद अजय भट्ट ने अपने पत्र में कहा कि यह मोटर मार्ग कुमाऊं क्षेत्र की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। पर्यटन, स्थानीय आवागमन और धार्मिक यात्राओं के लिए इस मार्ग का व्यापक उपयोग होता है। रानीखेत एवं आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटक और चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु भी इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं।उन्होंने कहा कि वर्तमान में सड़क की सीमित चौड़ाई और लगातार बढ़ते यातायात के कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। इससे स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मार्ग के चौड़ीकरण से यातायात सुगम होने के साथ क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से इस संबंध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा चुकी है तथा वनभूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी गतिमान है। प्रस्तावित योजना के अंतर्गत लगभग 101 किलोमीटर लंबे मार्ग को दो लेन में विकसित करने के लिए डीपीआर परामर्श की कार्रवाई प्रस्तावित है।सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि मार्ग के सामरिक, आर्थिक और पर्यटन संबंधी महत्व को देखते हुए इसे राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के रूप में विकसित करने, संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने तथा दो लेन में चौड़ीकरण एवं निर्माण की कार्रवाई को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और पर्यटन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

हिन्दी English