UK: युवा तुर्क लुसुन टोडरिया की UKD में घर वापसी
दिनेश चंद मास्टर जी भी जल्द हो सकते हैं UKD में शामिल -सूत्र

- कर्नल देवरानी, लुसुन टोडरिया, प्रमोद काला समेत अनेक लोगों ने ली यूकेडी की सदस्यता
देहरादून : युवा नेता लुसुन टोडरिया की उक्रांद में घर वापसी हो गयी है. सोमवार को देहरादून में उन्हूने फिर से उक्रांद यानी उत्तराखंड क्रांति दल का दामन थाम लिया है. इससे पहले कई वर्षों से वे देहरादून टिहरी, ऋषिकेश, पौड़ी इत्यादि इलाके में वे विशेष तौर पर शक्रिय थे. अब उक्रांद को निश्चित तौर पर इसका फायदा होगा. उनको संघर्ष करते हुए काफी समय भी हो गया है. ऐसे में अनुभव उनके काम आएगा. पार्टी भी इसका फायदा ले सकती है आगामी विधानसभा चुनाव में. लुसुन ने हमेशा स्थानीय मुद्दों को तरजीह दी है. उनका समर्थन किया है. उत्तराखंड की बात की है. युवाओं की बात की है, उनके हक़ हकूक की बात की है. राजधानी गैरसैंण की बात की है. अब देखना होगा उक्रांद में आ कर वे कितना संघर्ष करते हैं…लेकिन कहीं न कहीं UKD को उनके आने से लाभ मिलेगा. लुसून ने जानकारी देते हुए बताया,

“आज संघर्ष के साथियों के साथ क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल में पुनः वापसी हो चुकी है । 2022 में स्व दिवाकर भट्ट जी के सानिध्य में उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ली थी । अंतिम समय में जब उनसे बात हुई थी तो भी उन्होंने मुझे उत्तराखंड क्रांति दल में ही वापिस आने की बात कही थी । उनकी इस इच्छा का,अपने पिताजी स्व राजेंन टोडरिया की क्षेत्रीय विचारधारा और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उस झंडे के नीचे आने का निर्णय लिया गया जिसने राज्य आंदोलन का नेतृत्व किया । यह ऐसा समय है जब गैर राजनीतिक होने का कोई अर्थ नहीं है । इस समय राजनीतिक रूप से स्पष्ट तौर से क्षेत्रीय विचारधारा के सबसे मजबूत स्तंभ उत्तराखंड क्रांति दल को आगे बढ़ाने का सभी मिल कर संकल्प ले । आप सभी का साथ बना रहे ।
जय उत्तराखंड ।
लड़ेंगे जीतेंगे ।”



