UK :तीनधारा क्षेत्र में वाहन नदी में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
RISHIKESH : विगत दिवस जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत तीनधारा सैनिक होटल के समीप एक पिकअप लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में संभावित रूप से 02 व्यक्ति सवार बताए जा रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही SDRF की टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया।आज SDRF टीमों द्वारा घटनास्थल पर राफ्ट से व डाइविंग की  सहायता से नदी में व्यापक एवं गहन सर्च ऑपरेशन संचालित किया गया। घटनास्थल के आसपास नदी किनारे सर्चिंग की गई, तत्पश्चात डीप डाइविंग टीम द्वारा नदी में लगभग 25 से 30 फीट गहराई तक उतरकर गहरे पानी में सर्चिंग की गई।
सर्चिंग के दौरान नदी के अंदर पिकअप वाहन की बॉडी बरामद हुई, जिसे पूर्ण रूप से जांचा गया। इसके उपरांत SDRF टीमों द्वारा घटनास्थल से व्यास चट्टी तक नदी के बहाव क्षेत्र में निरंतर सर्च अभियान चलाया गया।फिलहाल सर्च ऑपरेशन में सर्चिंग रिपोर्ट शून्य है। SDRF द्वारा परिस्थितियों का आकलन करते हुए आगे भी निरंतर सर्च ऑपरेशन जारी रखा जा रहा है।
ALSO READ:  UK :कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF का रेस्क्यू अभियान जारी, गंगा एवं गंगनहर में संकट में फंसे 21 शिवभक्तों को सकुशल बचाया

Related Articles

हिन्दी English