UK : श्यामपुर चौकी में तोड़ फोड़ मामला, 70 के खिलाफ FIR, 10 नामजद

सडक हादसे के बाद श्यामपुर पुलिस चौकी (हरिद्वार) में तोड़ फोड़ हुई थी. उस मामले में पुलिस ने ७० के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जिसमें १० लोग नामजद हैं. पुलिस का कहना है इसमें पत्थर बाजी भी हुई थी. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में पुलिस जुट गई है. सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस मामले में सत्तर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर नामजद आरोपियों समेत अन्य की पहचान की जा रही है. इस तरह की अव्यवस्था किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.- मामला बुधवार रात कांगड़ी से हरिद्वार की ओर आ रही एक कार ने चंडी घाट चौके के पास दो स्कूटी सवार को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में स्कूटी सवार प्रवेश की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि कार ने अन्य लोगों को भी टक्कर मारी थी लेकिन दूसरी स्कूटी पर सवार सौरभ अग्रवाल, निवासी कनखल, गंभीर रूप से घायल हो गए, अभी भी अस्पताल में उनका उपचार जारी है. हालांकि पुलिस ने घटना के बाद मौके से चालक आयुष राठौर निवासी मेरठ कैंट और उसके तीन साथियों को हिरासत में ले लिया था. चालक के नशे में होने की आशंका पर उसे मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था. आरोप है कि इसी बीच मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आक्रोशित हो उठे. गुस्साई भीड़ ने जमकर तोड़फोड़ की थी. इस बलवे में चौकी का फर्नीचर और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया था. आरोप है कि पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की भी सूचना है.



