UK : सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वाले ११ हिरासत में रानीपोखरी थाने में

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • थाना रानीपोखरी का मामला…ऑपेरशन प्रहार
  • सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ
  • सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग व झगडा कर लोक-शान्ति भंग करने वाले 11 व्यक्तियो को पुलिस ने लिया हिरासत में, की गई वैधानिक कार्यवाही
डोईवाला : वर्तमान मे प्रचलित अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत आपराधिक/असामाजिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये हैं।
दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस टीमो द्वारा लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रानीपोखरी पुलिस द्वारा दिनांक 09/04/2026 की रात्रि गश्त के दौरान सूर्यधार रोड़ स्थित ड्रीम वैली रिजॉर्ट के पास 11 व्यक्ति, जो देर रात्री किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा करते हुए हो हल्ला मचाते हुए दिखाई दिये,  जिन्हें मौके पर पुलिस टीम द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो दोनेा पक्ष और अधिक उग्र होकर एक-दूसरे के ऊपर जोर-जोर से चिल्लाते हुए लडाई-झगडा करने पर उतारू हो गये। जिस पर उक्त सभी अभियुक्तो द्वारा लडाई-झगडा कर किसी भी संगीन अपराध/घटना को अंजाम दिये जाने की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत दोनो पक्षों के 11 व्यक्तियों को रानीपोखरी पुलिस द्वारा मौके से हिरासत में लेते हुए थाने लाया गया, जिनके विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
विवरण अभियुक्त:
1- कार्तिक पुत्र सुनील कुमार निवासी बालावाला, देहरादून
2- मातबर सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सियूली, पौड़ी गढ़वाल
3- रमेश दत्त तोताराम नौटियाल निवासी ग्राम बोसला, थाना घनसाली, जिला टिहरी गढ़वाल
4- राज गुरुंग पुत्र नर बहादुर निवासी भोपाल पानी, देहरादून
5- साहिल पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी हल्द्वानी जिला नैनीताल
6- हिमांशु गौतम पुत्र राहुल गौतम निवासी प्रीत विहार नई दिल्ली
7- ⁠आर्यन तोमर पुत्र बलवीर तोमर निवासी वार्ड नंबर 03, विकासनगर, देहरादून
8-  ⁠प्रतीक बुटोला पुत्र विक्रम सिंह निवासी जखोली, जिला रुद्रप्रयाग
9- मयंक भट्ट पुत्र सौरभ भट्ट निवासी 185 जेड-1 कानपुर, उत्तर प्रदेश
10- ⁠अंश पुत्र हरीश कुमार निवासी आवास विकास, ऋषिकेश, जिला देहरादून
11- सुमित पुत्र राजेश निवासी रानीपोखरी, देहरादून
ALSO READ:  UK : ऑटो चालक की ईमानदारी से विदेशी महिला का बैग मिला, हुआ सम्मानित

Related Articles

हिन्दी English