UK : टिहरी लेक फेस्टिवल: करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब गढ़वाल हीरोज के नाम

टिहरी : टिहरी लेक फेस्टिवल के अंतर्गत बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल मैच में गढ़वाल हीरोज ने 14 गढ़वाल राइफल को 2–1 से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।इससे पहले खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गढ़वाल हीरोज ने आईआईएमटी मेरठ को 1–0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं पहले सेमीफाइनल में 14 गढ़वाल राइफल ने 7 गढ़वाल राइफल को 4–1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन अंत में गढ़वाल हीरोज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2–1 से जीत दर्ज की।प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम गढ़वाल हीरोज को ₹1.5 लाख की पुरस्कार राशि, उपविजेता 14 गढ़वाल राइफल को ₹75,000 तथा तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को ₹25,000–₹25,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।समापन समारोह में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल , भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी एवं चेक प्रदान किए गए।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि विजेता टीम को बधाई दी तथा सभी टीमों के खिलाड़ियों को भविष्य की शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को अनुशासन के लिए जाना जाता है।



