UK :पहाड़ में स्कोर्पियो गिरी खाई में २ घायल

- सोमेश्वर में स्कॉर्पियो खाई में गिरी, दो लोग घायल

अल्मोड़ा : जनपद के सोमेश्वर क्षेत्र के ग्राम पच्चीसी में देर रात एक स्कॉर्पियो वाहन करीब 60 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से रात 01:05 बजे पुलिस को मिली।सूचना मिलते ही कोतवाली सोमेश्वर के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से वाहन चालक और उसके साथी को रेस्क्यू कर प्राथमिक चिकित्सालय कौसानी भेजा गया, जहां दोनों को हल्की चोटें बताई गई हैं।पुलिस, SDRF और फायर सर्विस टीम ने वाहन में अन्य किसी व्यक्ति के होने की आशंका को देखते हुए सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई अन्य व्यक्ति नहीं मिला।घायल व्यक्तियों में राजेंद्र (32) निवासी छानी सोमेश्वर और प्रकाश (32) निवासी रनमन शामिल हैं।




