UK : त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी में डूब रहे युवक का सकुशल रेस्क्यू हुआ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु एसडीआरएफ की सतर्क ड्यूटी, त्रिवेणी घाट पर डूब रहे युवक का सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश : सोमवार को यानी दिनांक 25 मई 2026 को गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर ऋषिकेश क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान एवं पूजा-अर्चना हेतु घाटों पर पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए एसडीआरएफ फ्लड टीम की विभिन्न घाटों पर सतर्क ड्यूटी लगाई गई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा *नीम बीच, लक्ष्मण झूला घाट, मस्तराम घाट, सीता घाट, स्वर्ग आश्रम घाट, नाव घाट राम झूला, परमार्थ निकेतन, जानकी पुल एवं त्रिवेणी घाट* सहित विभिन्न स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। टीम द्वारा *मोटर बोट, डगी एवं राफ्ट* के माध्यम से गंगा नदी में लगातार गश्त एवं मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही श्रद्धालुओं को गहरे पानी में न जाने एवं तेज बहाव वाले क्षेत्रों में स्नान न करने हेतु समय-समय पर चेतावनी एवं जागरूक किया जा रहा है।

ALSO READ:  UK : नाबालिग से दुष्कर्म एवं आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाना व धमकी देने का आरोप, अखिलेश उर्फ अक्की गिरफ्तार

इसी दौरान त्रिवेणी घाट पर स्नान कर रहा एक युवक अचानक गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। घाट पर तैनात एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक तक पहुँच बनाई गई तथा सुरक्षित बाहर निकाला गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेस्क्यू किए गए युवक का नाम अवनीश कुमार पुत्र वीरेंद्र, निवासी मोदीनगर, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश बताया गया। युवक गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव में फँस गया था, जिसे एसडीआरएफ टीम ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए सुरक्षित बाहर निकाला।

गंगा दशहरा पर्व के दौरान सभी घाटों पर तैनात एसडीआरएफ टीम के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण द्वारा आज अपनी टीम से साथ राफ्ट द्वारा समस्त घाटों पर श्रद्धालुओं को घाटों के किनारों पर नहाने व प्रतिबंधित घाटों पर न जाने की अपील की है, इसके अतिरिक्त जल पुलिस एवं 40वीं वाहिनी पीएसी द्वारा भी सुरक्षा एवं रेस्क्यू कार्यों में घाटों में तत्परता से तैनात है,

ALSO READ:  ऋषिकेश में अखिल भारतीय राजभर संगठन उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी का पूर्व मेयर अनिता ममगाईं ने किया स्वागत एवं अभिनंदन

एसडीआरएफ द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि गंगा स्नान के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें, निर्धारित सीमाओं के भीतर ही स्नान करें तथा प्रशासन एवं रेस्क्यू टीमों द्वारा जारी निर्देशों का पालन अवश्य करें।

पर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा एसडीआरएफ टीम की सतर्कता, त्वरित कार्यवाही एवं समर्पित सेवा भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English