UK : पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त कॉन० अनिल सिंह पुलिस सेवा से बर्खास्त

- विगत ढाई वर्षों से अनुपस्थित चल रहे पुलिस कर्मी को एसएसपी देहरादून ने किया बर्खास्त
- आरक्षी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही पूर्ण होने के उपरांत एसएसपी दून द्वारा की गई कार्यवाही
देहरादून : पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त कॉन० अनिल सिंह, जिन्हें पूर्व में जनपद देहरादून से दिनांक 16-04-2023 को शांति एंव कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु जनपद चमोली भेजा गया था, उक्त आरक्षी द्वारा डयूटी पर आगमन न करवाते हुए 65 दिवस अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहकर दिनांक 20-06-2023 को जनपद देहरादून में आगमन करवाया गया, इस दौरान दिनांक 01-09-2023 को उक्त आरक्षी पुलिस लाइन में प्रातः कालीन गणना से अनुपस्थित हो गया, जिसके द्वारा आज दिनाँक तक अपनी वापसी नही करायी गई,उक्त प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी लाइन को सौंपी गई थी। आरक्षी के विरुद्ध प्रचलित विभागीय कार्यवाही के दौरान आरक्षी द्वारा विभागीय कार्रवाई में कोई सहयोग नहीं किया गया, क्षेत्राधिकार लाइन द्वारा विभागीय जांच पूर्ण कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया गया, सम्यक विचारोपरांत आज दिनांक 05-02-2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा विभागीय कार्रवाई पर निर्णय कर आरक्षी अनिल सिंह को पुलिस सेवा से बर्खास्त किया गया।



