UK : पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश, श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण माहौल मे हुआ समापन

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में दिनांक 17 एवं 18 मार्च 2026 को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ऋषिकेश महानगरपालिका के अध्यक्ष  शंभू पासवान द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।मुख्य अतिथि  शंभू पासवान ने अपने संबोधन में विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए कहा कि युवाओं को पूरे जोश, ऊर्जा और अनुशासन के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने खेलों के माध्यम से अनुशासन, स्वास्थ्य एवं नेतृत्व क्षमता के विकास पर विशेष जोर दिया तथा विद्यार्थियों को खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रोफेसर महावीर सिंह रावत ने कहा कि परिसर में खेल सुविधाओं को निरंतर विकसित किया जा रहा है तथा भविष्य में इन्हें और उन्नत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। क्रीड़ा विभाग के प्रभारी प्रोफेसर पुष्कर गौर ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत करते हुए छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन का विवरण प्रस्तुत किया।विश्वविद्यालय के  कुलपति प्रोफेसर के. जोशी ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ी भविष्य में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे।
दो दिन तक चले इस वार्षिक क्रीड़ा समारोह में कुल 14 से अधिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पुरुष वर्ग में अभिषेक कुमार (एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर) तथा महिला वर्ग में कुमारी हिमानी (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में अभिषेक कुमार प्रथम, अंकित कुमार द्वितीय तथा आयुष तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम, आयुष द्वितीय और अंकित भारद्वाज तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में अभिषेक, आयुष और अंकित ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर एवं 5000 मीटर दौड़ में नितेश राणा, आयुष नेगी और युवराज क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में अभिषेक प्रथम, आलोक द्वितीय और अंकित तृतीय रहे। लंबी कूद में अंकित प्रथम, नितेश द्वितीय और रोहित तृतीय रहे। गोला फेंक में सागर प्रथम, मोहित द्वितीय और आयुष तृतीय रहे। चक्का फेंक में मोहित प्रथम, अमन द्वितीय और सागर तृतीय रहे, जबकि भाला फेंक में प्रियांशु प्रथम, रोहित द्वितीय और अंकित तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में हिमानी प्रथम, प्रिन्सी द्वितीय और सरिता तृतीय रहीं। 200 मीटर में हिमानी प्रथम, सरिता द्वितीय और आयुषका तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में हिमानी प्रथम, प्रतिभा द्वितीय और आकांक्षा तृतीय रहीं। 800 मीटर में हिमानी प्रथम, सिमरन द्वितीय और स्नेहा तृतीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ में सिमरन प्रथम, प्रतिभा द्वितीय और आकांक्षा तृतीय रहीं। लंबी कूद में स्नेहा प्रथम, सरिता द्वितीय और प्रतिभा तृतीय रहीं। ऊंची कूद में प्रतिभा प्रथम, मंजू द्वितीय और मेघा तृतीय रहीं। गोला फेंक में अर्चना प्रथम, मेघा द्वितीय और आशा तृतीय रहीं। चक्का फेंक में मंजू प्रथम, सिमरन द्वितीय और मेघा तृतीय रहीं तथा भाला फेंक में अर्चना प्रथम, मेघा द्वितीय और रोशनी तृतीय रहीं।
प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में खेल प्रशिक्षक भास्कर, प्रवीण, आनंद, दीपा, तनु, खुशी, प्रिंस एवं उमेश का विशेष योगदान रहा। विजेताओं को मुख्य अतिथि  शंभू पासवान, परिसर निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत, क्रीड़ा विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्कर गौर, क्रीड़ा समिति संयोजक प्रो. नवीन कुमार शर्मा, प्रो. ए.पी. दुबे, डॉ. शिखा ममगाई , डीएसडब्ल्यू प्रो. हेमलता मिश्रा, प्रो. संगीता मिश्रा, प्रो. पूनम पाठक, प्रो. अधीर कुमार, प्रो. अनीता तोमर, प्रो. अरुणा सूत्रधार,प्रो. कंचनलता सिंह, प्रो. मनोज यादव, प्रो. मुक्तिनाथ यादव, प्रो. विमल बहुगुणा, प्रो. आशीष कुमार, प्रो. हितेंद्र सिंह, प्रो. हेमंत सिंह, डॉ. अटल बिहारी त्रिपाठी, प्रो. बी.के. गुप्ता, प्रो दिनेश शर्मा, प्रो गोस्वामी,प्रो. चतर सिंह नेगी एवं अन्य प्राध्यापकों द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।समापन अवसर पर परिसर निदेशक की टीम एवं छात्रसंघ की टीम के मध्य एक मैत्री रस्सा कशी का मैच खेला गया, जिसमें निदेशक टीम के प्राध्यापकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्रसंघ की टीम को पराजित किया।अंत में परिसर निदेशक प्रोफेसर रावत ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के सफल समापन की घोषणा की।
ALSO READ:  ऋषिकेश : राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी गुमानीवाला में भव्य तरीके से मनाया गया फूलदेई का पर्व

Related Articles

हिन्दी English