UK :(VIDEO) चाकू-छुरी वाला प्यार ! आपसी विवाद के चलते प्रेमी-प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू से वार कर किया घायल

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • थाना क्लेमेनटाउन का है मामला…..
  • दोनो को घायल अवस्था में पुलिस द्वारा अस्पताल में कराया गया भर्ती
  • प्रेमिका के किसी अन्य युवक से सम्पर्क में होने के चलते दोनो के बीच हुआ था विवाद
देहरादून : शनिवार को   यानी दिनांक  07/03/2026 को -एसपी सिटी के मुताबिक़,  कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना क्लेमेंटाउन को सूचना मिली कि ओगल भट्टा क्षेत्र में एक युवक तथा युवती के मध्य हुए विवाद में दोनो के द्वारा एक दूसरे को चाकू से वार कर घायल कर दिया है।  उक्त सूचना पर थाना क्लेमेंटाउन से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, जहाँ पहले से ही एक एम्बुलेंस खडी थी। मौके पर घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनो घायल युवक/युवती क्लेमेंटाउन स्थित एक निजि शिक्षण संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र है तथा उनका काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था पर पिछले कुछ समय से युवती के किसी अन्य युवक के सम्पर्क में आने के कारण आज उन दोनों  के मध्य इस बात को लेकर विवाद तथा आपसी कहासुनी हो गयी. जिसके चलते दोनो के द्वारा  चाकू से एक दूसरे पर वार करने से दोनो घायल हो गये.  जिन्हेे पुलिस द्वारा उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया, जहां वर्तमान में दोनो उपचाराधीन हैं।
ALSO READ:  UK : केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह के स्वागत के लिए सज-संवर रहा है हरिद्वार शहर, CM ने लिया जायजा

Related Articles

हिन्दी English