UK : खदरी खड़कमाफ में कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान ने लगाए स्मार्ट नंबर प्लेट रीडर कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • जो चुनाव में वादा किया था वह कर के दिखाया, आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे : बीना चौहान 
  • CCTV लगने से सुरक्षा मजबूत होगी, चोरी, छिनैती जैसी घटनाओं पर लगेगी लगाम : बीना चौहान 
ऋषिकेश :  न्याय पंचायत श्यामपुर की ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ क्षेत्र में अब सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत हो गई है,क्षेत्र में स्मार्ट नंबर प्लेट रीडर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे चोरी, दुर्घटनाओं और नशा प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। यह पहल क्षेत्र की कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान के नेतृत्व में की गई है।क्षेत्र के मुख्य चौराहों और प्रमुख स्थानों पर लगाए गए ये आधुनिक कैमरे दिन-रात निगरानी करेंगे। कैमरों की विशेषता यह है कि रात्रि के समय भी वाहनों की नंबर प्लेट को स्पष्ट रूप से ट्रेस कर सकते हैं, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा।कैमरे खदरी खड़कमाफ के चोपड़ा फार्म, प्रगति पुरम, गुलज़ार फार्म, साईं विहार, बाईपास लकड़घाट रोड तथा असैना टिहरी विस्थापित चौक सहित विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं।
कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान ने बताया कि स्मार्ट नंबर प्लेट रीडर कैमरों के लगने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और अपराध तथा दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा। कैमरा चलते वाहनों की नंबर प्लेट को स्वचालित रूप से पहचान कर टेक्स्ट में बदल देते हैं उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र की हर गतिविधि सीसीटीवी निगरानी में रहेगी, जिससे ग्रामीणों को राहत और सुरक्षा का एहसास होगा।सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर ग्रामीणों ने कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान के प्रयासों की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि वह लगातार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही हैं और क्षेत्र की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही हैं।

Related Articles

हिन्दी English