UK :IYF 2026…MD GMVN प्रतीक जैन मीडिया से हुए मुखातिब, बोले आपका और जनसहभागिता से ही हम सफलता के नए आयाम स्थापित कर सकते हैं
- १६ मार्च से २२ मार्च तक चलेगा योग महोत्सव, गंगा रिसोर्ट, मुनि की रेती में
- देश विदेश से पहुंचे हैं साधक, योगाचार्य, योग की बह रही है गंगा किनारे धारा
- युवा MD, GMVN प्रतीक जैन (IAS) और उनकी टीम दिन रात लगे हुए हैं महोत्सव को नए आयाम देने में

मुनि की रेती : अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव के दूसरे दिन प्रेस से मिलिए कार्यक्रम पर प्रबन्ध निदेशक गढ़वाल मण्डल विकास निगम #GMVN ने कल योग महोत्सव के शुभारम्भ अवसर पर मीडिया ग्रुप का सहयोग हेतु धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कल कार्यक्रम की शुरुवात जिस भव्य और दिव्य सहित नव्य तरीके से हुई है, उसमें प्रतिदिन योग साधकों को योग, प्राणायाम, प्राकृतिक चिकित्सा के साथ अन्य नवीन विद्याओं को सीखने का अवसर प्राप्त होगा। जैन ने कहा कि आज योग महोत्सव के दूसरे दिन अनेक विद्वान योगाचार्यो ने अपने अनुभवों को योग साधकों से साझा किया।उन्होंने कहा कि आयोजन समिति के कार्यो से वो संतुष्ट नजर आए है।आज योग के साथ साथ हैरिटेज ग्रुप जिसमे 35-40 देशी, विदेशी जिसमें वो खुद जानकी चट्टी, स्वर्गाश्रम होते हुए चौरासी कुट्टी (बीटल्स आश्रम) में योग शिविर की कक्षा ग्रुप को योगाचार्य ने जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि इस बार परमार्थ निकेतन के बाद पर्यटन विभाग जिसकी मेजबानी गढ़वाल मण्डल विकास निगम कर रहा है. 16 मार्च से 22 मार्च तक आप सबकी जनसहभागिता से सम्पन्न होना है। पत्रकारों से पूछे गए सवालों का उत्तर देते हुये उन्होंने कहा कि आपसे मुलाकात करने का मतलब ही यही है कि आपकी समस्या और सुझावों को प्राथमिकता से सुधार लाया जा सके।पत्रकारों को हो रही परेशानियों को उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान ही निराकरण कर सम्बंधितजनों को निर्देश देकर समाधान करने को कहा।मीडिया अगर योग शिविर में भाग लेकर योग, प्राणायाम का हिस्सा बनना चाहते है. तो उनकी मांग के अनुसार उन्हें 50 प्रतिशत छूट अनुमन्य होगी।पत्रकार जगत से जुड़े तमाम प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, पोर्टल से जुड़े पत्रकारों को बेहत्तर कवरेज दिए जाने पर आभार जताया।
उन्होंने कहा कि आपका और जनसहभागिता से ही हम सफलता के नए आयाम स्थापित कर सकते है। आज सांय प्रसिद्द भजन गायक अनूप जलोटा की भजन संध्या कार्यक्रम निर्धारित है. पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो 5-10 मिनट पत्रकारों से मुखातिब होने का अनूप जलोटा से निवेदन कर मुलाकात का प्रयास करेंगे।आज की प्रेस वार्ता में महाप्रबंधक प्रशासन लक्ष्मी राज चौहान, सीएस कनिका आनन्द, मेहरबान सिंह रांगड़, दीपक रावत, आशीष उनियाल, जोगेंद्र लाल, सूर्य प्रकाश कोठारी, कैलाश कोठारी, दिवाकर सहित अनेक जन उपस्थित रहे।




