UK: एक ही कपड़े से प्राइवेट पार्ट और जूस के बर्तन साफ करने वाले युवक पर मानवाधिकार आयोग का एसएसपी को निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के RTI एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार लक्ष्मी की शिकायत पर मानवाधिकार आयोग ने SSP को दिया कड़ी कार्रवाई का निर्देश।देहरादून, 05 दिसंबर 2025: SSP कार्यालय के ठीक बाहर जूस बेचने वाले एक युवक द्वारा एक ही कपड़े से अपना प्राइवेट पार्ट साफ करने और उसी से जूस के बर्तन पोंछने की घिनौनी घटना पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की RTI एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार लक्ष्मी ने उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि इस तरह की लापरवाही से ग्राहकों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है और पुलिस ने आरोपी को मात्र चालान कर छोड़ दिया, जबकि कठोर कानूनी कार्रवाई की जरूरत थी।घटना 04 अक्टूबर 2025 की है, जब कोर्ट तिराहे पर जूस की रेहड़ी लगाने वाले बिलावल नामक युवक को एक युवती ने यह शर्मनाक कृत्य करते देखा। युवक ने सफाई में कहा कि उसके पेट के निचले हिस्से में फुंसी थी, लेकिन इससे ग्राहकों में बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया। शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेहड़ी सीज की और चालान काटकर आरोपी को छोड़ दिया, साथ ही दोबारा रेहड़ी न लगाने की चेतावनी दी।
भूपेंद्र कुमार लक्ष्मी, जो सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय हैं, ने अपनी पोस्ट में इस घटना को जन स्वास्थ्य के लिए खतरा बताते हुए मानवाधिकार उल्लंघन का मामला करार दिया। उन्होंने आयोग से मांग की कि SSP देहरादून को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं। आयोग के सदस्य IPS राम सिंह मीना ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए SSP को विधि अनुसार कार्रवाई करने के आदेश जारी किए। आदेश में कहा गया कि यह मामला ग्राहकों के स्वास्थ्य से जुड़ा है और पुलिस को सख्ती दिखानी चाहिए।अब सबकी नजरें देहरादून पुलिस पर टिकी हैं कि SSP कार्यालय के सामने हुई इस घटना पर कितनी गंभीरता से कार्रवाई की जाती है। लक्ष्मी ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में अस्वच्छता और लापरवाही को बढ़ावा देती हैं, और राष्ट्रवादी क्षेत्रीय पार्टी ऐसे मुद्दों पर हमेशा जनता के साथ खड़ी रहेगी।
ALSO READ:  UK : आईडीपीएल की 633 एकड़ भूमि और बापूग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, हरक सिंह रावत ने भरी हुंकार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English