UK: हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ देहरादून में FIR दर्ज

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कोतवाली डालनवाला का मामला
देहरादून  : एसपी सिटी के मुताबिक़,  आज दिनांक 12.4.2026 को थाना डालनवाला पर प्रांचल नौनी (छात्र प्रतिनिधि) सत्यम शिवम छात्र संगठन डीएवी (पीजी) कॉलेज देहरादून द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र बाबत दिनांक 11-4-2026 को डीएवी  (पीजी) कॉलेज देहरादून में सांस्कृतिक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मंच से हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा द्वारा मंच से अभद्र, अश्लील एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किए जाने के कारण वहां उपस्थित छात्र- छात्राओं एवं आम जनता की भावनाओं के आहत होने के कारण मासूम शर्मा के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किए जाने संबंधित दिया गया , जिसके आधार पर थाना डालनवाला  पर मासूम शर्मा, हरियाणवी लोक गायक के विरुद्ध मु0अ0स0 63/2026, अंतर्गत धारा 296,352,79,351(3)  बीएनएस  पंजीकृत होकर विवेचना प्रचलित है। नियमानुसार  विवेचनोपरांत वैधानिक कार्यवाही अंजाम दी जाएगी।
ALSO READ:  UK : भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने की घोषणा, और भी कई घोषणाएं की CM ने, जानें

Related Articles

हिन्दी English