UK : रायवाला रेलवे फाटक पर डबल गेट की मांग तेज, डीआरएम एवं रेल मंत्री को भेजा मांग पत्र

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रायवाला/ देहरादून :  रायवाला स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 20-C पर लगातार लग रहे जाम और बढ़ती दुर्घटना संभावनाओं को देखते हुए ग्राम पंचायत प्रतीतनगर के ग्राम प्रधान राजेश जुगलान ने मंडल रेल प्रबंधक (DRM) उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल एवं भारत सरकार के रेल मंत्री को पत्र भेजकर डबल रेलवे फाटक की मांग उठाई है।

ग्राम प्रधान राजेश जुगलान ने बताया कि रायवाला रेलवे फाटक क्षेत्र की अत्यंत व्यस्त रेलवे क्रॉसिंग है, जहां प्रतिदिन लगभग 66 ट्रेनों की आवाजाही होती है। लगातार फाटक बंद रहने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों, मरीजों एवं यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश के मालवीय नगर स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित हरितालिका तीज महोत्सव में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने की शिरकत

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा एवं पर्यटन सीजन के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। कई बार एंबुलेंस एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे जनसुरक्षा पर खतरा बना रहता है।

राजेश जुगलान ने बताया कि काफी समय से रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) निर्माण की मांग भी लगातार उठाई जा रही है, लेकिन तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए अब तक विभाग द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक ROB का निर्माण संभव नहीं हो पाता, तब तक लोगों को राहत देने के लिए डबल रेलवे फाटक अथवा अतिरिक्त लेन की व्यवस्था की जानी चाहिए।

ALSO READ:  नैनीताल : मानसून में नैनी झील में जमा  मलबा-डबरी को हटाया जा रहा है मलबा, जियोलॉजिस्ट रिपोर्ट के आधार पर हो रहा है कार्य

उन्होंने रेलवे प्रशासन से जनहित में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि रायवाला जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर वर्तमान व्यवस्था अब पर्याप्त नहीं रह गई है तथा क्षेत्रवासियों को प्रतिदिन गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English