UK : ऋषिकेश के खदरी खड़क माफ में घर के अन्दर घुसा कोबरा, डॉ विजय जुगलान ने किया रेस्क्यू
ADVERTISEMENTS
श्यामपुर/ ऋषिकेश : श्यामपुर न्याय पंचायत क्षेत्र की ग्राम सभा खदरी खड़क माफ वार्ड नम्बर 6 में रविवार दोपहर स्थानीय निवासी अनिल रयाल के घर में अचानक भयंकर विषैला साँप दिखाई देने से हड़कंप मच गया।कारण कि बीते दो वर्ष पहले इसी घर में एक महिला सर्प दंश के कारण आज तक ठीक नहीं हो पाई हैं।उनका एम्स में लंबा उपचार करने के बाद भी वह असामान्य जीवन जीने को बेबस हैं।
विषधर आमद की सूचना गृह स्वामी दिनेश रयाल द्वारा फोन पर सर्प मित्र पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान को दी गई।सूचना का संज्ञान लेते हुए सर्प मित्र डॉ जुगलान तत्काल मौके पर पहुंचे।तब तक सांप गौशाला में छिप गया था। बड़ी मशक्कत के बाद वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ जुगलान ने साँप को सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक सुवास प्रदान करते हुए जंगल में छोड़ दिया।उन्होंने बताया कि यह स्पेक्टिकल कोबरा प्रजाति का छह फुट लंबा विषैला साँप है।इसके सर्प दंश से आधे घंटे के अंदर उपचार न मिलने पर मृत्यु निश्चित होती है।इसलिए अपने घरों के आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।रात को घर के आसपास प्रकाश की समुचित व्यवस्था रखें। वन्यजीवों की आमद पर वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यूअर को सूचित करें।



