UK : CM धामी ने मंत्रियों को बांटे विभाग, सुबोध उनियाल को हेल्थ भी मिला

मुख्यमंत्री ने गृह समेत महत्वपूर्ण मंत्रालय अपने पास रखे हैं, ३५ से अधिक विभागों का था दायित्व

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांच नए मंत्रियों को विभाग बाँट दिए हैं. अब उन पर भार कुछ कम होगा. उनके पास ३५ से ज्यादा विभाग थे. जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण तथा सूचना एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग स्वयं देखेंगे. इन विभागों को शासन संचालन की रीढ़ माना जाता है, जिनके माध्यम से प्रशासनिक फैसलों और कानून-व्यवस्था पर सीधा नियंत्रण सुनिश्चित किया जाता है.

हमारी सरकार के बीते चार साल, सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं, इसी क्रम में मंत्रिमंडल में नए शामिल सदस्यों सहित मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों के मध्य कार्य आवंटन भी कर दिया गया है। मंत्रिमंडल के सभी सदस्य अनुभवी हैं और जनसेवा से गहराई से जुड़े हैं।जनसेवा को सर्वोपरी रखते हुए, उत्तराखंड को विकसित भारत का अग्रणी एवं श्रेष्ठ राज्य बनाने में पूरी सरकार अपना योगदान प्राणोप्रण से देगी।हम सभी को उत्तराखंड की सवा करोड़ देवतुल्य जनता की सेवा करने का मौका मिला है, और यह सेवा भाव ही हमें अपनी देव तुल्य जनता के सपनों एवं आकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए सदैव प्रेरित करता है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री) के पास विभाग ये रहेंगे अब –

  • मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सर्तकता, सचिवालय प्रशासन, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, सूचना, गृह, राजस्व, औद्योगिक विकास, औद्योगिक विकास (खनन), श्रम, पेयजल, ऊर्जा, आबकारी, न्याय, नागरिक उड्डयन, वित्त, आवास।
  • सतपाल महाराज के पास विभाग –

    लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, सिंचाई एवं लघु सिंचाई, सामान्य प्रशासन विभाग।

    गणेश जोशी

    कृषि एवं कृषक क्लयाण, सैनिक कल्याण।

    गणेश जोशी

    कृषि एवं कृषक क्लयाण, सैनिक कल्याण।

    सुबोध उनियाल

    वन, निर्वाचन, विधायी एवं संसदीय कार्य, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा।

    रेखा आर्य

    महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेले एवं युवा कल्याण।

    रेखा आर्य

    महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेले एवं युवा कल्याण।

    मदन कौशिक

    • पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन एवं जनगणना।

    प्रदीप बत्रा

    • परिवहन, सूचना, प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी।

    राम सिंह कैड़ा

    • शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, जलागम प्रबंधन।
ALSO READ:  ऋषिकेश : बैराज कॉलोनी से 9वीं कक्षा का छात्र गायब, पुलिस, परिजन खोज में जुटे 

पांच जो मंत्री बनाये गए हैं नए उनमें-

मदन कौशिक, 

खजान दास, 

राम सिंह कैडा,

प्रदीप बत्रा और 

भरत चौधरी –

इसमें से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को हेल्थ भी दिया गया है. जो महत्वपूर्ण विभाग है. यह पहले डॉक्टर धन सिंह रावत के पासा था.

ALSO READ:  UK : अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ.जगदीश पंत कुमुद साहित्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा हेतु सूबे के राज्यपाल से हुए सम्मानित

Related Articles

हिन्दी English