UK : कैबिनेट विस्तार आज, लम्बे समय से था इंतजार, ये पांच विधायक बन सकते हैं मंत्री

देहरादून :उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार आज होगा. लम्बे समय से था इसका इंतजार. ऐसे में इन पांच विधायकों के मंत्री बनने की संभावना है. जिनके नाम हैं. सूत्रों की मानें तो, रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट के विधायक भरत चौधरी को मंत्री बनाया जा सकता है. देहरादून की राजपुर विधानसभा सीट के विधायक खजानदास को भी मंत्री पद मिल सकता है. इनके साथ ही हरिद्वार जिले की रुड़की विधानसभा सीट से विधायक प्रदीप बत्रा या हरिद्वार सीट के विधायक मदन कौशिक में से कोई एक मंत्री बन सकते हैं. भीमताल से विधायक राम सिंह कैडा भी बन सकते हैं मंत्री… टिहरी गढ़वाल जिले की देवप्रयाग सीट से विधायक विनोद कंडारी का भी लिस्ट नाम आ सकता है.



