UK :उप खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला धनवीर सिंह बिष्ट रिश्वत लेते महिला संग रंगे हाथ गिरफ्तार
निजी कार से घूस की रकम लेने पहुंचा था अधिकारी,वहीँ दबोचा विजिलेंस टीम ने

- RTE प्रतिपूर्ति बिल पास करने के नाम पर 1 लाख रुपये की मांग की थी
- नेपाली फार्म के पास देहरादून रोड से हुई गिरफ़्तारी
- पूर्व सैनिक भी रह चुका है बिष्ट, लम्बे समय से मिल रही थी शिकायतें कई स्कूलों से
- सूत्रों के अनुसार कई विद्यालय थे परेशान लम्बे समय से इस अधिकारी से
- अन्दर खाने स्कूल से जुड़े कई लोगों का कहना है, जो महिला पकड़ी गयी वैसे ही कई और महिला कर्मियों को पाले हुए है यह अधिकारी
- उनसे भी पूछताछ होनी चाहिए, अभी दो मछली पकड़ी और कई मछली बताई जा रही है
- कई स्कूलों से धमका कर वसूली करते थे बताया, कई चेलियाँ इसकी वसूली के काम उसके साथ बतायी जा रही हैं -सूत्र
- ऋषिकेश इलाके के कई स्कूल इस अधिकारी के आतंक से थे परेशान :सूत्र
- ढंग से अगर जांच हो तो कई और मछलियाँ जाल में फंस सकती हैं
देहरादून : उत्तराखंड में एक और भ्रष्ट अधिकारी पकड़ा गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जीरो टोलरेंस नीति को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग का बड़ा अधिकारी विजिलेंस ने पकड़ा है. मामला बुधवार का है. थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में पंजीकृत मु.अ.सं. 07/2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत धनवीर सिंह बिष्ट, उप शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी, डोईवाला, जनपद देहरादून के विरुद्ध मामला दर्ज है।सुत्रों के अनुसार बिष्ट को नेपाली फार्म के पास से गिरफ्तार किया गया है.
एक अप्रैल को लगभग १ से २ बजे के बीच, सतर्कता सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा अभियुक्त धनवीर सिंह बिष्ट पुत्र गिन्दू सिंह को गिरफ्तार किया गया है. साथ में सह-अभियुक्ता पुष्पांजलि पत्नी पंकज शर्मा, निवासी लेन नंबर 5, डालनवाला, देहरादून (वर्तमान में स्वामी उत्तरांचल मॉडर्न स्कूल, गुमानीवाला, ऋषिकेश) को शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों द्वारा गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल, ऋषिकेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के अंतर्गत अध्ययनरत छात्रों की प्रतिपूर्ति के बिल के भुगतान के एवज में उक्त रिश्वत की मांग की गई थी। सूचना के मुताबिक़ लम्बे समय से कई स्कूलों से शिकायतें मिल रही थी बिष्ट के खिलाफ. बिष्ट और पुष्पांजली से रायवाला थाने में ले जा कर पूछताछ जारी है.



