UK : विक्रम में बैठी महिला के गले से दूसरी महिला ने सोने की चेन उड़ाई
मामला रायवला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत का है

ऋषिकेश जा रही एक महिला के गले से गोल्डन चैन उड़ने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना श्यामपुर इलाके (थाना रायवला) की है । यहां पर रायवाला निवासी चंद्रकांता बेलवाल ने पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि वह रायवाला से ऋषिकेश जाने के लिए एक विक्रम में बैठी थी और विक्रम में एक अन्य महिला भी उनके साथ बैठ गई।
यात्रा के दौरान विक्रम में बैठी महिला अजीब सी हरकतें कर रही थी। और जैसे ही गढ़ी श्यामपुर तक पहुंचा विक्रम, चंद्रकांता के गले से सोने की चेन गायब हो गई। घटना के मुताबिक ऐसा जान पड़ता है कि यह संगठित महिलाओं का गृह है जो यहां पर एक्टिव हो रखा है आपको बता दें कि चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले यहां पर इस तरह के गृह राजस्थान दिल्ली मेवात मेरठ वह अन्य जगहों से यहां पर पहुंच जाते हैं और लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।
पीड़िता के अनुसार विक्रम में बैठी महिला ने चेन सड़क किनारे खड़ी दो अन्य महिलाओं को पकड़ा दी। दोनों महिलाएं किसी अन्य विक्रम में बैठकर वहां से फरार हो गयी। जबकि विक्रम में सवार संदिग्ध महिला को चंद्रकांता ने पकड़ लिया था। लेकिन वह भी खुद को छुड़ाकर वहां से भाग निकली।रायवाला कोतवाली में सहायक पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) देवव्रत जोशी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है।



