UK : गजब हाल है…त्रिवेणी घाट पर गंगा जी तैर कर पार राजाजी जंगल में पहुंचा युवक, पुलिस ले कर आयी फिर वापस

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • पुलिस चौकी त्रिवेणी घाट कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून का मामला 
ऋषिकेश : सोमवार को   शाम लगभग 16:00 बजे त्रिवेणी घाट पर स्थानीय फूल विक्रेताओं के द्वारा जल पलिस चौकी को सूचना दी गई की एक युवक तैरकर गंगा जी पार चला गया है वह काफी थक गया व मदद के लिए लगातार चिल्ला रहा है।
सूचना पर घाट पर तैनात *जल पुलिस/आपदा राहत दल* कर्मचारी तुरंत लाइफ़ जैकेट व अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ तैरते हुए गंगा जी के पार राजा जी नेशनल पार्क टापू पर पहुंचे तो युवकद्वारा बताया गया कि मेरा नाम कुणाल है व मैं अपने भाई (चाचा के लड़के)  के साथ ऋषिकेश घूमने आया था मुझे थोड़ा बहुत तैरना आता है लेकिन मुझे यह पता नहीं था कि गंगा जी में कितनी गहरी व कितना तेज बहाव है। मैं इसका अनुमान नहीं लग पाया। आधी गंगा में ही मेरे हाथ पांव बहुत थक गए थे, जैसे-तैसे करके मैं पार चला गया। मुझे बहुत बड़ी गलती हो गई है कृपया मुझे आप सुरक्षित पर पहुंचा दें । जल पुलिस व आपदा राहत दल के कर्मचारियों द्वारा  उक्त युवक को लाइव जैकेट के सहारे सकुशल रेस्क्यू किया गया वह रेस्क्यू करने के पश्चात उसके साथ आए चाचा के लड़के भूपेंद्र की सुपुर्दगीमें दिया गया।
बचाव टीम में निम्न पुलिसकर्मी शामिल रहे-
  1. चैतन्य कुमार
  2. अनिलपाल
  3. हरीश गुसाईं
  4. विनोद सेमवाल
  5. अनिल चौधरी
ALSO READ:  रायवाला :19 मेधावियों को मिली छात्रवृत्ति,  गोर्खाली सुधार सभा रायवाला के वार्षिक अधिवेशन   में

Related Articles

हिन्दी English