UK : भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 में गुमानीवाला स्थित राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी के 9 छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया

हरिद्वार/ऋषिकेश : गायत्री तीर्थ शांति कुंज, हरिद्वार के द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 कराई गई थी। जिसमें प्रदेश के बहुत से विद्यालयों के लगभग 86204 छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग किया था वहीं देहरादून जनपद की बात करें तो जनपद के कुल 13500 छात्र- छात्राओं ने इस परीक्षा में प्रतिभाग किया था। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 मे गुमानीवाला स्थित राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी के लगभग 9 छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया l देहरादून जनपद मे माध्यमिक स्तर पर प्रथम स्थान सिमरन उनियाल ने प्राप्त किया जबकि जूनियर स्तर पर जनपद में प्रियांशी (कक्षा-6) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया l तहसील मे जूनियर स्तर पर शिवम भट्ट (कक्षा-6) प्रथम स्थान जबकि अंशिका (कक्षा -6) एवं साक्षी (कक्षा- 8) द्वितीय स्थान और कनिष्का (कक्षा- 5), राधिका (कक्षा-6) , अनवी (कक्षा- 7) तृतीय स्थान प्राप्त किया l तहसील में माध्यमिक स्तर पर समीर नौटियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l पूरे जनपद में कुल प्रतिभागी विद्यालयों मे भी विद्यालय राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.
इंग्लिश मीडियम के छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति में इस तरह की उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाकर सभी को हतप्रभ कर दिया। सभी छात्र-छात्राओं को शांतिकुंज हरिद्वार में प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह, विभिन्न पुस्तकों एवं 700 रुपए पुरस्कार राशि द्वारा सम्मानित किया गया । गायत्री कुंज परिवार के द्वारा विद्यालय को ढेर सारी शुभकामनाएं दी साथ ही विद्यालय की शिक्षिका एकादशी उनियाल को भी सम्मानित किया गया विद्यालय के निदेशक राजेंद्र प्रसाद पांडे ने समस्त छात्र-छात्राओं को शुभकामना दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की lविद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश्वर प्रसाद सेमवाल ने समस्त छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि प्रतिभागियों द्वारा प्राप्त यह उत्कृष्ट स्थान सभी छात्र-छात्राओं हेतु प्रेरणास्रोत बन गया है। साथ ही यह बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के द्वारा छात्र-छात्राएं भारतीय संस्कृति को आंतरिक रूप से जान पाते हैं । वहीं विद्यालय के उप- प्रधानाचार्य मोहन सिंह नेगी ने विद्यालय की भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रभारी एकादशी उनियाल का आभार जताया l प्रधानाचार्य योगेश्वर प्रसाद सेमवाल ने सभी अध्यापक अध्यापिकाओं एवं अभिभावकों को धन्यवाद और बधाई दी, जिनकी मेहनत और लगन से छात्र-छात्राओं ने यह स्थान प्राप्त किया।



