UK: पिंडारी ग्लेशियर की दुर्गम वादियों में एक ट्रैकर लापता हुआ, SDRF कपकोट सर्च में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर : जनपद बागेश्वर के पिंडारी ग्लेशियर की दुर्गम वादियों में एक ट्रैकर अभिषेक चौहान (36) के लापता होने की सूचना मिलते ही SDRF कपकोट की टीम द्वारा तत्काल सर्च अभियान आरम्भ किया गया।अभिषेक सहारनपुर, उत्तर प्रदेश निवासी हैं। फिलहाल sdrf और वन विभाग की टीम।सर्च में जुटी हुई हैं।अभिषेक मायालीधार इलाके।से।लापता हुए हैं। गाइड के।मुताबिक उसको उन्होंने आगे चलने को।कहा फिर जब काफी।देर हुई।तब गाइड ने वन विभाग और पुलिस।को।सूचना दी।

ALSO READ:  UK :सौर ऊर्जा...मुख्यमंत्री के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को धरातल पर उतार रहे बागेश्वर के युवा

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने जोखिम भरे पहाड़ी क्षेत्र में लगभग 60-70 मीटर नीचे उतरकर रोप तकनीक के माध्यम से गहन खोजबीन की। सर्चिंग के दौरान लापता ट्रैकर का कैमरा बरामद हुआ, जिसके बाद टीम ने पिंडर नदी के किनारे संभावित स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

ALSO READ:  UK: हल्द्वानी में जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र

लगातार हो रही भारी बारिश, घने कोहरे और अत्यंत प्रतिकूल मौसम के बावजूद SDRF टीम ने देर शाम तक खोज अभियान जारी रखा। मौसम अनुकूल होते ही पुनः सर्च अभियान शुरू किया जाएगा। लापता ट्रैकर की तलाश में SDRF का अभियान लगातार जारी है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English