UK :भारत सरकार के वरिष्ठ IAS अधिकारियों का दल पहुंचा ऋषिकेश, जानें

ऋषिकेश : भारत सरकार के वरिष्ठ आई ए एस अधिकारियों का दल पहुंचा ऋषिकेश।वर्ष 1998 बैच के वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी वी शशांक शेखर सहित वरिष्ठ आई ए एस निरीक्षण दल ने लक्कड़ घाट स्थित 26 एमएलडी एसटीपी सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली। साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पेयजल निगम के महा प्रबंधक आर के जैन ने निरीक्षण दल का नेतृत्व किया। उन्होंने 26 एमएलडी एसटीपी के निर्माण से आतिथि तक की जानकारी निरीक्षण दल को दी।पेयजल निगम के परियोजना प्रबंधक संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य गंगा जी को पूर्ण स्वच्छ करना है।जिसको लेकर हम बचनबद्ध हैं।
दल में सम्मिलित नमामि गंगे जिला क्रियान्वयन समिति देहरादून के सदस्य पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान ने बताया कि गंगा एक्शन प्लान के तहत लक्कड़ घाट में पहले भी छह एमएलडी का ऑक्सीडाइजेशन प्लांट था।लेकिन समय के साथ नवीनतम एसबीआर तकनीकी पर आधारित एसटीपी के निर्माण से जालोत्सरण के बाद ड्रेन वाटर की गुणवत्ता में काफी अच्छा परिवर्तन आया है. लेकिन गंगा स्वच्छता के लिए जन जागरूकता पर और जोर देना होगा। उन्होंने कहा गंगा स्वच्छता सहित नदियों के संरक्षण के लिए एनजीटी के नियमों को सख्ती से पालन करना होगा ।निरीक्षण दल में प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी जी एस धमान्दा,नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी रवि कांत पाण्डेय,पेयजल निगम के परियोजना प्रबंधक एसके वर्मा,सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार कुकरेती, पवन कुमार,सहायक अभियंता सचिन कुमार सहित प्लांट इंचार्ज विनीत कुमार, उत्तम सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।



