UK: गंगा घाट पर टप्पेबाजी करने वाले 3 गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • एसएसपी पौड़ी  सर्वेश पंवार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम नें महज 48 घंटे के भीतर गंगा घाट पर टप्पेबाजी की घटना का किया सफल खुलासा
  • गंगा स्नान में व्यस्त श्रद्धालु की कार को बनाया था निशाना, नकदी व महत्वपूर्ण दस्तावेज चुराने वाले 03 शातिर टप्पेबाज चढ़े पौड़ी पुलिस के हत्थे
  • बेहतर सर्विलांस, मुखबिर और सटीक टीमवर्क से अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया शत प्रतिशत सामन को भी किया बरामद

ऋषिकेश :   दिनांक 23.05.2026 को  नरेन्द्र पुनिया, निवासी फरीदाबाद द्वारा कोतवाली लक्ष्मणझूला में एक शिकायत प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि गीता भवन के सामने गंगा घाट पर स्नान के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी कार संख्या RJ04SCU2350 से गाड़ी की आर.सी., उनकी एवं उनके पिता की टाइटन घड़ियां, लगभग ₹60,000 से ₹65,000 नगदी, उनका एवं उनकी पत्नी का आधार कार्ड, SBI बैंक के डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड, गृह मंत्रालय तथा दिल्ली पुलिस का पहचान पत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर दिए हैं। जिस संबंध में कोतवाली लक्ष्मणझूला पर मु0अ0सं0- 13/2026, धारा- 303 (2) BNS-23 बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया ।

ALSO READ:  UK : खरगोश गिरफ्तार, मोहल्ले में फैला रहा था दहशत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,पौड़ी  सर्वेश पंवार द्वारा उक्त चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण कर इस टप्पेबाजी की घटना में संलिप्त व्यक्तियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला को निर्देशित किया गया।

निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार  मनोज ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी  तपेश कुमार चंद के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला  सूर्यभूषण नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा व्यापक स्तर पर जांच एवं मामले में खोजबीन शुरू की, घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों से सूचनाएं एकत्रित की गईं, दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया, तकनीकी एवं सर्विलांस सहायता ली गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस की बहुस्तरीय जांच में यह तथ्य सामने आया कि घटना को तीन शातिर टप्पेबाजों ने सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया था। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों अश्विन बाबूराव कछवाय, विशाल रणवीर चौहान व चेतन बाबूराव कछवाय की पहचान कर उन्हें आज दिनांक 25/5/2026 को चौरासी कुटिया लक्ष्मणझूला के पास से गिरफ्तार किया गया। साथ ही पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गये माल को भी शत प्रतिशत बरामद कर दिया गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारशुदा तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ALSO READ:  ऋषिकेश : आबकारी टीम की छापेमारी, 3 जगहों से 2 गिरफ्तार 1 फरार

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 13/2026 धारा- 303 (2) BNS

बरामद माल का विवरण
1. धनराशि: कुल ₹ 60,000/- (साठ हजार रुपये) नगद
2. 02 टाइटन (TITAN) घड़ियां
3. अन्य दस्तावेज

अभियुक्तो का विवरण
1-अश्विन बाबूराव कछवाय (उम्र- 47 वर्ष) पुत्र बाबूराव कछवाय, निवासी- केशव नगर, थाना- मूडवा, जिला पुणे महाराष्ट्र
2-विशाल रणवीर चौहान (उम्र- 33 वर्ष) पुत्र श्री रणवीर चौहान, निवासी- नागपुर सिटी, नागपुर महाराष्ट्र
3-चेतन बाबूराव कछवाय (उम्र- 37 वर्ष) पुत्र बाबूराव कछवाय, निवासी- अहमदाबाद सिटी गुजरात

पुलिस टीम
1. वरिष्ठ उप निरीक्षक  प्रकाश पोखरियास
2. उ0नि0 नवीन पुरोहित
3. अ0उ0नि0 मनोज रमोला
4. हे0कानि0 145 सुवर्धन
5. हे0कानि0 202 बलवीर सिंह
6. हे0कानि0 116 संदीप चौहान
7. हे0कानि0 185 प्रतीक चौधरी
8. कानि0 222 दिनेश दिलवाल
9. पीआरडी विमल बिष्ट

Related Articles

हिन्दी English