UK : बीकेटीसी ज्योर्तिमठ में कार्यालय सहायक सुरेंद्र चौहान सेवानिवृत्त

- बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की उपस्थिति में विदाई समारोह
ज्योर्तिमठ: 1 मार्च। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) कार्यालय सहायक सुरेंद्र चौहान 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण कर बीते शनिवार 28 फरवरी शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर ज्योर्तिमठ स्थित समिति कार्यालय में शनिवार देर शाम विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने उन्हें कार्यालय सहायक सुरेंद्र चौहान को सेवानिवृत्त पर भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में उन्हें फूल-मालाएं,शॉल ओढ़ाकर और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी की धर्मपत्नी तथा परिजनों को भी सम्मानित किया गया।

विदाई -सम्मान कार्यक्रम में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सुरेंद्र चौहान की दीर्घकालिक सेवा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान निष्ठा, ईमानदारी से कार्य किया।उपाध्यक्ष ने कहा कि संस्था की कार्यप्रणाली को सुचारु रखने में कार्यालय सहायकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कार्यालय सहायक सुरेंद्र चौहान के सेवानिवृत्ति के अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की तथा चौहान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीकेटीसी की सेवा में बिताये वर्ष उनके जीवन की स्मरणीय क्षण है।
कार्यक्रम में वेद पाठी रविंद्र भट्ट, अवर अभियंता गिरीश चौहान,प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, प्रधान सहायक राजेंद्र सेमवाल,श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण,वरिष्ठ सहायक जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, लेखाकार भूपेंद्र रावत, संदेश मेहता,पूजा प्रभारी केदार सिंह रावत, तोशाखाना प्रभारी संजय तिवारी, अजीत भंडारी, अजय सती, सत्येंद्र चौहान प्रदीप बिष्ट ,राकेश नेगी,सुनीता सकलानी, सोनी नैनवाल, दीपक सयाना, राम प्रसाद थपलियाल,प्रदीप बिष्ट,योगंबर नेगी, अमित देवराड़ी, हरेंद्र कोठारी,विकास सनवाल,रामचंद्र सनवाल, आशीष नंबूदरी मीना फर्स्वाण , आयशा भुजवाण, सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।



