ऋषिकेश : भैरव कॉलोनी में पूर्व राज्यमंत्री की टायर फेक्ट्री में लगी आग,लाखों का नुक्सान

ऋषिकेश : ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भैरव कॉलोनी में पूर्व राज्यमंत्री की टायर फेक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुक्सान हुआ है। दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
जैसे ही धुँवा आते दिखा स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। क्योँकि आस-पास भी आग फैलने का डर था। स्थानीय लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद भी नही पाया गया आग पर काबू।फिर मौके पर मौजूद लोगों ने फायर टीम को दी सूचना। यह पूर्व राज्य मंत्री ऋषिकेश निवासी कृष्ण कुमार सिंघल की फैक्ट्री बताई जा रही है। त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के समय पूर्व राज्य मंत्री और गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष रहे कृष्ण कुमार सिंघल की ऋषिकेश स्थित टायर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में बड़ी गाड़ियों के टायर बनाए जाते हैं। रबड़ पर लगी आग से आसपास धुआं फैल गया। तुरंत ही फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। फैक्ट्री में लाखों के बड़ी गाड़ियों के टायर रखे हुए थे। जो आग की चपेट में आ गए। लाखों का नुक्सान बताया जा रहा है। अभी तक आग के कारण का पता नहीं लग पाया है।