कोटद्वार : जंगली नर हाथी 2 सरकारी हथनियों को भगा ले गया

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार  : जंगल की भी अपनी कहानी है घटनाएं प्रकरण होते हैं। जो न केवल रोचक होते हैं बल्कि जानकारी से भरपूर भिनकयी बार होते हैं। जंगली जीवन के बारे में। अब  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में एक जंगली हाथी दो सरकारी हथिनियों को भगा ले गया। मामला कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कोटद्वार के पास के जंगल का है।

यहां पर दो हथनियों को जो कि गश्त के लिए रखी गई थी ।   अचानक से एक नर जंगली हाथी आ धमका और दोनों  हथनियों को जंगल की तरफ के खदेड़ ले गया। कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग की पलेन रेंज के अंतर्गत हल्दु पड़ाव क्षेत्र में दोनों हथनियों को भेजा गया था वर्षा ऋतु खत्म होने के बाद। वर्तमान में  दोनों हथनियोंसे बनकर्मी जंगल में गश्त करते हैं। वन विभाग  के अनुसार बीते 3 दिसंबर को वन क्षेत्र में दोनों हथनियों को चुगाने के लिए छोड़ा हुआ था और उसी दौरान वहां पर कोई वनकर्मी भी मौजूद नहीं था और अचानक में एक नर हाथी वहां पहुंच गया और दोनों हथनियों को खदेड़ कर जंगल की तरफ ले गया। जब नर हाथी वहां पर पहुंचा था उस दौरान वहां पर कोई वनकर्मी भी मौजूद नहीं बताया गया। हथनियों के गायब होने पर वन प्रभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में ढूंढ खोज हुई, जंगल को छानते रहे वन कर्मी। प्रयास रंग लाये और गुरुवार सुबह दोनों हथनियों को सुरक्षित अपने बाड़े में पहुंचाया गया। तब जाकर वन कर्मियों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

हिन्दी English