ऋषीकेश में  परिवहन व्यवसाईयों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  चार धाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में समस्त परिवहन व्यवसाईयों एवं स्थानीय व्यापारियों द्वारा केदारनाथ की प्रतिमूर्ति बनाने को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया.
ज्ञात हो की 10 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिल्ली बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर की प्रतिपूर्ति क़े निर्माण का शिलान्यास किया गया जिसको लेकर समस्त उत्तराखंड में रोष व्याप्त है. जगह-जगह धरने प्रदर्शन व्यापारियों, हक़ हकुक धारियों एवं पंडो द्वारा किया जा रहा है. इसको लेकर मंगलवार को ऋषिकेश में भी परिवहन व्यवसाईयों और स्थानीय व्यापारियों द्वारा भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाए और पुतला दहन किया. उत्तराखंड परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय रावत के नेतृत्व में समस्त परिवहन कंपनियों के पदाधिकारी चालक परिचालक एवं स्थानीय व्यापारियों ने नारे लगाकर रोष जताया, सुधीर राय रावत ने कहा की प्रदेश क़े सरकार लगातार देवभूमि की जनता की भावनाओ से खिलवाड़ करती आ रही है. पूर्व मे चार धाम यात्रा मे भी कई हित विरोधी फैसले लिए गए. चरम यात्रा काल मे पंजीकरण व्यवस्था से हजारों तीर्थंयात्री बिना दर्शन क़े वापस लोट गए. जो एक इतिहास बन गया. संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति क़े अध्यक्ष नवीन रमोला ने कहा की सरकार द्वारा सोची समझी नीति क़े तहत दिल्ली मे मंदिर निर्माण किया जा रहा है. बड़े व्यापारियों को लाभ देने क़े उद्देश्य से केदारनाथ की प्रतिमूर्ति का निर्माण कराया जा रहा है मुख्यमंत्री जी जवाब दें की केदारनाथ की कौन सी शिला को दिल्ली विराजित किया गया.
प्रदर्शन करने वालो मे टीजीएमओ क़े उपाध्यक्ष यशपाल राणा, पूर्व अध्यक्ष बलबीर रोतेला, यातायात क़े संचालक दाताराम रतूड़ी, हरीश नौटियाल, पूर्व रोटेशन अध्यक्ष चन्दन पंवार, हेमंत डंग, प्रभारी मदन कोठारी, धनेश कंडियाल, पयाल जी,बृज भानु प्रकाश गिरी बाबू, नवीन भट्ट,वरिष्ठ नेता संजय भारद्वाज, राज्य आंदोलनकारी रुकम पोखरियाल,प्रीतम चौहान,प्यार सिंह पंवार, राजाराम गोदियाल, बंटी तिवारी, मुकेश नेगी, राहुल डोभाल आदि उपस्थित थे l

Related Articles

हिन्दी English