ऋषिकेश में व्यापारियों ने केंद्रीय बजट को सराहा, बताया व्यापार को नयी दिशा देने वाला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  भारत सरकार द्वारा हाल ही पारित केन्द्रीय बजट घरेलू उधोगों और व्यापार को नई दिशा देगा. यह बात व्यापारी संवाद के प्रदेश सहसंयोजक दिनेश डोभाल ने ऋषिकेश में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में कही ! उन्होंने कहा कि एम एस एम ई ग्रोथ फन्ड मिलने से उधमीयों एवं व्यापारीयों को और अधिक लाभ मिलेगा!!  सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कार्य क्रम के जिला संयोजक दीपक तायल ने कहा कि यह बजट राष्ट्र को आत्मनिर्भरता समृद्धि के साथ विकसित भारत की अवधारणा को और अधिक मजबूत करने वाला है! सम्मेलन में कार्य क्रम के सहसयोंजक पवन शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन भारत सरकार की अभिनव पहल है. जहाँ पर एक ही मंच पर व्यापारी प्रतिनिधि एवं भारत सरकार के विभिन्न विभागों के सचिवों द्वारा व्यापारी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान हो पायेगा!
कार्य क्रम में प्रान्तीयउधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ऋषिकेश के नगर महामन्त्री प्रतीक कालिया ने कहा कि बजट में इको    फ्रेन्डली टूरिज्म एवं माउन्टेन ट्रेल्स के लिए प्राविधान किये जाने से राज्य में पर्पयटन   आदि क्षेत्र में और अधिक रोजगार के अवसर होंगे! इस अवसर पर व्यापारी संवाद सम्मेलन में—प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया, चेतन शर्मा, आशु डंग, प्रदीप गुप्ता, शिवम टुटेजा, शरद सेमवाल, पंकज शर्मा, पंकज चावला, अभिनव गोयल, मनीष मिश्र, रोमा सहगल, मोहन पाहवा, राहुल पाल, राकेश पाल, अनिरुद्ध शर्मा आदि उपस्थित है.
ALSO READ:  UK :निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English