घर बचाओ अभियान, बापू ग्राम संघर्ष समिति के संघर्ष का आज 56वां दिन

- तारिख की तरफ हर किसी का फोकस रहता है, क्या होगा ? क्या हुआ इत्यादि
- बापू ग्राम संघर्ष समिति को आज 56 दिन हो गए हैं टेंट के नीचे बैठते हुए संपर्क स्थल पर
- बांटते हैं दुःख दर्द अपना, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा हर दिन पहुँचते हैं स्थल पर
- ६ पीढ़ियों से ज्यादा समय से लोग रह रहे हैं, हजारों परिवार हैं जिनका आशियाना है यहाँ पर
ऋषिकेश : (मनोज रौतेला) बापू ग्राम संघर्ष समिति का संघर्ष आज 56वां दिन है. IDPL पानी टैंकी के पास मंदिर के सामने 56 दिनों से लगातार लोग यहाँ पर बैठते आ रहे हैं और अपना दुःख दर्द बांटते हैं. ये लोग अपना घर बचाने के लिए यहाँ आते हैं. यहाँ पर संपर्क स्थल के तौर पर लोग एकत्रित होते हैं और कोर्ट की कार्यवाही कहाँ तक पहुंची है ? कब तारीख है अगली और उस तारीख पर कोर्ट से एक उम्मीद लेकर ये लोग यहाँ बैठे हैं. यहाँ पर टेंट लगाकर दरी बिछाकर, कभी भजन तो कभी भाषण कर अपना आशियाना बचाने की उम्मीद को जगाये हुए हैं. इसमें महिलायें, बुजुर्ग, युवा सभी हैं. प्रतिदिन ये लोग यहाँ एकत्र होते हैं और अपना दुःख दर्द बांटते हैं. कभी इनके पास बिपक्ष के जनप्रतिनिधि आ जाता है तो कभी कोई सामजिक कार्यकर्ता तो कभी कोई और..सभी अपनी बात कह कर समर्थन दे कर चलते बनते हैं. लेकिन सरकार का नुमाइंदा कोई नहीं पहुंचा. 
आपको बता दें, वन विभाग की भूमि बताकर इनको अतिक्रमण कारी कहा जा रहा था. जबकि ये लोग 6 पीढ़ियों से यहाँ रह रहे हैं. इनकी पीढियां यहाँ पली हैं. अब आशियाना छिनने का डर हर किसी को सता रहा है. ऐसे में राज्य सरकार को आगे आ कर स्टैंड लेना चाहिए. लेकिन वहां से भी सपष्ट इनको जानकारी नहीं दी गयी है. स्थानीय पार्षद मुस्कान का कहना है, हम लड़ाई लड़ेंगे और ईश्वर पर भरोसा है हमें, हम जीतेंगे भी. हमने कोई गुनाह नहीं किया है. अपने घर बनाया है. सरकार को इसको सोचना होगा. कोर्ट हमारी बात सुनेगा हमें यकीन है. हमें न्याय मिलेगा. समिति के अध्यक्ष रमेश जुगलान का कहना है, कोर्ट में मामला है, अगली सुनवाई का इन्तजार है. कई तारीखें आगे खिसक चुकी हैं. ऐसे में कोर्ट हमारी सुनेगा और उचित निर्णय लेगा. मानवता के नाते वह हमारे हक़ में फैसला देगा. ऐसा हमारा मानना है. हमने सब दस्तावेज अपने वकीलों को दे दिए हैं. हजारों परिवारों का सवाल है. घर उजड़ेंगे तो लोग तबाह हो जायेंगे. बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिन्हूने अपनी जमा पूँजी यहाँ पर लगा रखी है. इसमें प्रमुख तौर पर बापू ग्राम, शिवाजी नगर, मीरा नगर, सुमन विहार, २० बीघा, गीता नगर, मालवीय नगर, अमित ग्राम इत्यादि जगह हैं. आज इस मौके पर १२ वार्ड के पार्षद व सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.



