लापता तीन नाबालिग लड़कों को टिहरी पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दिल्ली से किया सकुशल बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
टिहरी:  वादी  घनश्याम पुत्र विशन सिंह निवासी मोलधार, नई टिहरी द्वारा थाना नई टिहरी पर सूचना दी गई की उसका पुत्र (1) रवि( काल्पनिक ) उम्र 17 वर्ष तथा उसके साथ दो अन्य दोस्त (2) विनोद( काल्पनिक) पुत्र श्याम उम्र 16 वर्ष (3) सोनू(काल्पनिक) पुत्र सुदेश उम्र 16 वर्ष निवासीगण मोलधार, नई टिहरी रात से ही घर से बिना बताए एक्टिवा लेकर चले गए हैं और कहीं नहीं मिल रहे हैं, लापता है।। नाबालिग प्रकरण होने के कारण SSP टिहरी  आयुष अग्रवाल  द्वारा थाना प्रभारी नई टिहरी को घटना के शीघ्र जांच  के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक  जे 0आर जोशी एवं CO नई टिहरी ती ओशिन जोशी के दिशा निर्देशन में थाना स्तर से अलग-अलग टीम बनाकर खोजबीन और तलाश जारी की गई जिसमें एक टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए , साइबर सेल की भी सहायता ली गई।दूसरी टीम के द्वारा सड़क मार्ग में खोजबीन की गई । पुलिस को सूचना मिली कि तीनों किशोर नौकरी करने के लिए दिल्ली जाने की फिराक में थे,इस पर एक पुलिस टीम को तत्काल दिल्ली के लिए रवाना किया गया।दिनांक 14-4-2025 को पुलिस टीम द्वारा खोजबीन करते हुए तीनों बालकों को बुराड़ी, दिल्ली से सकुशल बरामद किया गया।। तीनों बालक ने बताया कि वह नौकरी करने के लिए घर से बिना बताए भाग गये थे।तीनों बालकों की काउंसलिंग कर सकुशल उनके पिताजी के सुपुर्द किया गया। तीनों बालकों के परिवारजान द्वारा बालकों को पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई कर बरामद करने पर थाना नई टिहरी पुलिस का धन्यवाद किया गया।
पुलिस टीम-
1- उ0नि0 दिनेश बल्लभ
2- हे0का0 52 जय सिंह
3- का. नजाकत – एस0ओ0जी0 टिहरी।
May be an image of 8 people, people smiling and text
ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English