बदरीनाथ धाम में प्लास्टिक वेस्ट को नगर पंचायत प्रशासन ने आय का बेहतर संसाधन कुछ इस तरह बनाया….जानें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
चमोली :  बदरीनाथ धाम में प्लास्टिक वेस्ट को नगर पंचायत प्रशासन ने आय का बेहतर संसाधन बना लिया है। इस वर्ष अब तक नगर पंचायत ने धाम में बिखरे प्लास्टिक कचरे का विपणन कर 2 लाख 61 हजार 500 रुपए की आय अर्जित की है। इससे धाम प्लास्टिक कचरे से मुक्त हो रहा है और नगर पंचायत की आमदनी हो रही है।बदरीनाथ धाम की सफाई का जिम्मा नगर पंचायत बदरीनाथ का है। जिसके लिए नगर पंचायत की ओर से 45 पर्यावरण मित्रों की तैनाती मुख्य नगर क्षेत्र, 22 की मंदिर परिसर में तैनाती की है। इसके साथ ही नगर से निकलने वाले कचरे के कॉम्पेक्टिंग, कम्पोस्टिंग और सेग्रीगेशन के लिए 15 कर्मचारियों की तैनाती की है। जिनके माध्यम से कचरे को एकत्रित कर ब्लॉक बनाकर विपणन किया जा रहा है।अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि बीते 15 दिन में पंचायत प्रशासन ने करीब 12 टन प्लास्टिक कचरे का निस्तारण कर ₹1.35 लाख की आय अर्जित की है।
ALSO READ:  UK :श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यूकेडी कार्यकारिणी ने किए भगवान भविष्य बद्री के दर्शन; सुभाई गाँव में हुआ भव्य स्वागत एवं सम्मान
Ad

Related Articles

हिन्दी English