हल्द्वानी में काशीपुर के किसान की मौत का मामला, जांच में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी : CM धामी

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

देहरादून/हल्द्वानी/काशीपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के किसान स्व. सुखवंत सिंह की मृत्यु के मामले में परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा है कि इस मामले की जांच में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ है और इस दुखद घटना के लिए किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।मुख्यमंत्री ने मंगलवार को स्व. सुखवंत सिंह के भाई परविंदर सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सुखवंत सिंह के पिता एवं अन्य परिजनों की मौजूदगी में उनके भाई के साथ दूरभाष पर वार्ता कर कहा कि इस दुखद घटना की भरपाई तो संभव नहीं है, लेकिन सरकार इस मामले में दोषी लोगों को कानूनी रूप से सख्त से सख्त सजा दिलवाने हेतु प्रतिबद्ध है।

ALSO READ:  ऋषिकेश : परीक्षा से पहले भावुक हुए विद्यार्थी, SVM विद्यालय परिवार ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल उच्चाधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश देने के साथ ही कुमांऊॅ कमिश्नर को मजिस्टीरियल जांच करने के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने परिवार को हर कीमत पर परिवार को इंसाफ का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोई भी घटना होने पर सरकार ने तत्परता एवं प्रतिबद्धता से कार्रवाई सुनिश्चित पीड़ितों के न्याय दिलाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्दी पीड़ित परिवार से भी  मिलेंगे।

ALSO READ:  UK: बड़ा कदम...धामी सरकार ने गढ़वाल और कुमाऊं हिमालय क्षेत्र की 83 प्रमुख पर्वत चोटियों को पर्वतारोहण अभियानों के लिए पूरी तरह खोला

Related Articles

हिन्दी English