उत्त्तराखण्ड की IPS अधिकारी रचिता जुयाल का इस्तीफा, शासन लेगा निर्णय अब

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब शासन को निर्णय लेना है उनके इस्तीफे के फैसले पर। रचिता कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी है।वह बागेश्वर की एसपी, नैनीताल की एसपी और  राज्यपाल की ADC भी रह चुकी हैं। वह शांत, कर्तव्यनिष्ठ ईमानदार और कार्य में बेहद सख्त मानी जाती हैं। उनके इस्तीफे की खःबर से पुलिस विभाग में हैरानी छाई हुई है। उनके कार्य को हर किसी ने सराहा है।

ALSO READ:  UK : “मिसिंग लिंक फंडिंग” से मिलेगी परियोजनाओं को गति : मुख्य सचिव

रचिता ने शुक्रवार को मुख्य सचिव और डीजीपी को अपना इस्तीफा सौंपा था। जिस पर अब राज्य शासन स्तर से निर्णय लिया जाएगा। चर्चाएं हैं कि वह अब प्राइवेट सेक्टर में काम करेंगी। प्रशासनिक गलियारों में इस फैसले को लेकर हलचल तेज है। बता दें, रचिता की शादी पिछले साल फिल्म डायरेक्टर यशस्वी से हुई थी, जो राघव जुयाल के भाई हैं। रचिता और यशस्वी की मुलाकात कोरोना की दूसरी लहर में हुई थी। उसके बाद चर्चा में आई रचिता। वह एक ईमानदार और मेहनती अधिकारी के तौर पर जानी जाती है। पिता पुलिस में हैं इस वजह से उन्होंने उनको देखकर आईपीएस अधिकारी बनने की ठानी थी।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 257 करोड की वित्तीय स्वीकृति

Related Articles

हिन्दी English