CG: गोरी तोर सपना” में सुपरस्टार राज साहू और मुस्कान शर्मा की जोड़ी मचाएगी धूम, बहुत जल्द होगी रिलीज़


- जोहार एंटरटेनमेंट का नया धमाका
रायपुर : छत्तीसगढ़ी मनोरंजन जगत में एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार है जोहार एंटरटेनमेंट का बहुप्रतीक्षित म्यूजिक एल्बम “गोरी तोर सपना”। इस एल्बम में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं छत्तीसगढ़ के उभरते सुपरस्टार और जोहार छत्तीसगढ़ फेम राज साहू, जो अपनी शानदार अदाकारी, आकर्षक व्यक्तित्व और स्वाभाविक एक्सप्रेशन से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं।
इस रोमांटिक म्यूजिक वीडियो में राज साहू के साथ खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री मुस्कान शर्मा नजर आने वाली हैं। दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर नई ऊर्जा और ताजगी का एहसास कराएगी। इस गीत को अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है छत्तीसगढ़ी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक दीपक धरवैया और कंचन जोशी ने, जबकि निर्देशन का जिम्मा संभाला है रचनात्मकता और संवेदनशीलता के लिए मशहूर निर्देशक नंदू टांडी (NTR) ने।
“गोरी तोर सपना” प्रेम, भावना और संगीत के खूबसूरत संगम को दर्शाने वाला एल्बम है, जो दर्शकों को एक नए एहसास से जोड़ने का वादा करता है। इसकी बेहतरीन लोकेशन, उम्दा सिनेमाटोग्राफी और दिल को छू जाने वाला संगीत इसे एक यादगार म्यूजिक वीडियो बनाएगा।राज साहू की अभिनय यात्रा जोहार एंटरटेनमेंट से शुरू होकर अब छत्तीसगढ़ी सिनेमा के आसमान पर नई ऊँचाइयों को छू रही है। “जोहार छत्तीसगढ़ फेम” के रूप में उनकी पहचान लगातार मजबूत हो रही है।
बहुत जल्द रिलीज़ होने वाला “गोरी तोर सपना” न केवल एक म्यूजिक वीडियो बल्कि सुपरस्टार राज साहू के करियर का एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। दर्शक इस एल्बम के रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में नया इतिहास रचने वाला है।