पुल से कूद कर ‘लाड़ली बेटी’ ने दी जान…मौके पर मिला सुसाइट नोट और हैंडबैग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देवरिया मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर पुल से कूद कर युवती ने दी जान. मौके पर मिले सुसाइट नोट और हैंडबैग.  युवती ने अपने सुसाइट नोट में लिखा है कि इस घटना की मैं स्वयं जिम्मेदार हु इसमें हमारे मम्मी,पापा और लोगों को ना लिया जाए. लाल स्याही से लिखे नोट में लिखा है, मैं अपने पापा की लाडली बेटी हूँ. युवती ने यह भी पत्र में लिखा है, कि मैं किसी के उपर विश्वास करती थी लेकिन उसने मेरे साथ विश्वासघात किया. जिससे तंग आकर मैं आत्महत्या कर रही हूँ. सुसाइट नोट के अनुसार युवती की पहचान साधना कुशवाहा पुत्री जयप्रकाश निवासी भठवा तिवारीथाना भाटपार रानी के रूप में हुई है.

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी

आपको बता दें,बताया जा रहा है युवती की दस दिन पहले सगाई भी हुई थी. युवती का शव देर रात बरामद कर लिया है नदी से, पोस्ट मॉर्टम के लिए बलिया भेज दिया गया है. पुल आधा देवरिया और आधा बलिया में पड़ता है. घटनास्थल उभाव का था, यानी पुल से लगभग 500 मीटर दूर रात में ही शव बरामद कर लिया गया था. पोस्ट मॉर्टम के लिए शव  बलिया भेज दिया गया है. वहीँ मामले में पुलिस जांच में जुट गयी है.

Related Articles

हिन्दी English