भाजपा नरेन्द्र नगर ग्रामीण मंडल के भी नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत अभिनन्दन किया गया

ख़बर शेयर करें -
नरेंद्र नगर :   भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के टिहरी जिला प्रभारी शैलेन्द्र बिष्ट एवं जिला अध्यक्ष उदय रावत  मंडल अध्यक्ष रमेश पुंडीर  की सहमिति व घोषणा के उपरांत नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी गई। इस अवसर पर गुरुवार को  स्वागत समारोह आयोजित किया गया था.
मंडल अध्यक्ष रमेश पुंडीर ने इस अवसर पर कहा,   आप सभी ऊर्जावान और प्रतिबद्ध कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। आपका समर्पण, परिश्रम और राष्ट्रहित के प्रति निष्ठा भारतीय जनता पार्टी को एक नई दिशा और नया आयाम देने का कार्य करेगी।यह मजबूत संगठन पार्टी को नई गति देगा और जन-जन के विश्वास का सशक्त प्रतीक भी बनेगा। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करता हूँ। आज नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल की सभी पदाधिकारीयो के स्वागत समारोह में हमारे मुख्य अतिथि नगर पंचायत तपोवन की अध्यक्ष  बिनिता बिष्ट  की अध्यक्षता में स्वागत समारोह संपन्न हुआ हमारे बीच में  पूर्ण सिंह धमाधा, जिला मंत्री, त्रिलोक से भंडारी की जिला कार्यसमिति सदस्य, वह वार्ड नंबर 3 के सभासद वीरेंद्र गुसाई, एवं हमारे नरेंद्र नगर ग्रामीण के समस्त जेस्ट एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता स्वागत समारोह में उपस्थित रहे हमारे मंडल के महामंत्री  जयंत शर्मा, राधाकृष्ण रयाल,मंडल उपाध्यक्ष  गीता दवान,  सुनील राणा,  कुंदन नेगी , एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक कंडवाल, मंडल मंत्री के रूप में  राकेश कुलियाल,  शकुंतला असवाल,  किशन रावत,  पूजा देवी,कार्यालय मंत्री  होशियार सिंह भंडारी, कोषाध्यक्ष  गोपाल सिंह,  गोपाल सिंह चौहान  मीडिया संयोजक,  स्वाति शर्मा आई टी संयोजक, बृजमोहन  सोशल मीडिया प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक नरेंद्र बिष्टि ,  शोबन भंडारी  शक्ति केंद्र संयोजक, पुरुषोत्तम कोठारी ,   भीम सिंह चौहान  पूर्व उपाध्यक्ष,  गजेंद्र राणा  पूर्व मंडल महामंत्री,  भजराम भट्ट सामाजिक कार्यकर्ता, राजेश ग्वारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आदि कार्यकर्ता स्वागत समारोह में उपस्थिति रहे।

Related Articles

हिन्दी English