ऋषिकेश जिले (भाजपा) के समस्त प्रकोष्ठों के नवनियुक्त संयोजक व सहसंयोजक का स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ

Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : रविवार को  सांगठनिक जिला ऋषिकेश के कार्यालय में जिलाध्यक्ष रविन्द्र  राणा  की अध्यक्षता में स्वागत समारोह आयोजित किया गया  l  जिसमें जिले के समस्त प्रकोष्ठों के नवनियुक्त संयोजक व सहसंयोजक का माल्यार्पण कर व मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर  जिलाध्यक्ष  रवीन्द्र राणा  द्वारा  सभी  नव नियुक्त  पदाधिकारियों  को माल्यार्पण  करके एवं मिष्ठान खिलाकर  बधाई  एवं शुभकामनाएं  प्रेषित की गयी l  श्री  राणा  ने  सभी  को संबोधित  करते  हुए  कहा  कि मुझे  आशा  नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप सभी  भाजपा  की रीति नीति  का सम्मान  करते हुए  आगामी  चुनाव में  पूरी जिम्मेवारी  एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करेंगे  और  पार्टी  के कार्यों  को ज़न ज़न  तक  पहुंचाने  का प्रयत्न  करेगे l      इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, पंकज शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शाह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा, साहित्य प्रकाशन  प्रकोष्ठ के  प्रदेश सहसंयोजक कपिल गुप्ता,  जिला महामंत्री दीपक धमीजा, व राजेंद्र तड़ियाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल, नरेंद्र नेगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दीपक धमीजा द्वारा किया गया l

Related Articles

हिन्दी English