“राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी” रूषाफार्म, गुमानीवाला में आजादी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना

Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश  : शुक्रवार को  दिनांक 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को “राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी” रूषाफार्म, गुमानीवाला में भारत का राष्ट्रीय पर्व 79वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूली बच्चे सुसज्जित होकर ‘प्रभात फेरी’ में शामिल हुए। जिसमें स्कूली बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीत, नारे व तिरंगे झण्डे के माध्यम से देशभक्ति का जज्बा व उत्साह दिखाया गया। वहीं प्रभात फेरी के दौरान क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों के द्वारा स्कूली बच्चों पर पुष्प वर्षा की गई; जिसके कारण सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन हुआ।
oplus_0
स्कूल के निदेशक  राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय, प्रधानाचार्य  योगेश्वर प्रसाद सेमवाल,  पुरुषोत्तम दत्त बिजल्वाण  (पूर्व प्रधानाचार्य, सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर काॅलेज),  सत्यपाल सिंह राणा  (पूर्व अध्यक्ष, अभिभावक अध्यापक संघ एवं मण्डल महामंत्री श्यामपुर),  चतर सिंह सजवाण  (सेवानिवृत सैनिक) और  मनीषा गौड  (अध्यक्षा,अभिभावक अध्यापक संघ,राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी) के द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। आए हुए अतिथियों एवं समस्त जनों के द्वारा हमारे देश के अमर शहीद वीर जवानों को याद किया गया। विद्यालय के सांस्कृतिक विभाग की शिक्षिका  पूजा मठियाल  के मार्गदर्शन में समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे छात्र-छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी, जिनमें गढ़वाली नृत्य, हिमाचली नृत्य, देशभक्ति गीत, हिन्दी व अंग्रेजी भाषण, वीर रस से सुशोभित कार्यक्रम एवं योगा शामिल रहे।
oplus_0
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान गुमानीवाला  किशोरी पैन्यूली ,  गोविंद सिंह मेहर  (कोषाध्यक्ष, विद्यालय प्रबन्धन समिति), कार्यक्रम अध्यक्ष  संगीता पूर्वाल  (पंचायत सदस्य, गुमानीवाला ग्राम सभा), मुख्य वक्ता  पुरुषोत्तम बिज्लवाण  (राजकीय शिक्षक), विशिष्ट अतिथि  सत्यपाल सिंह राणा , अभिभावक संघ की अध्यक्षा  मनीषा गौड, पूर्व सैनिक चतर सिंह सजवाण ,  केदारदत्त सेमवाल ,  पारस नाथ  (ठेकेदार)  एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री  पीयूष उनियाल  का विद्यालय के निदेशक  राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय  एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य  योगेश्वर प्रसाद सेमवाल  और उपप्रधानाचार्य  मोहन नेगी  के द्वारा पट्टिका एवं पुष्पमाला पहनाकर  स्वागत किया गया। अतिथियों ने  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने विचार रखे और सभी छात्र- छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे विद्यालय के शिक्षक  विक्रम वर्मा  ने अपनी मधुर वाणी से समस्त विद्यालय वातावरण को सुशोभित करने का काम किया । स्वतंत्रता दिवस की इस पवित्र बेला पर विद्यालय के समस्त शिक्षक -शिक्षिकाएं, कार्यालय स्टाफ व समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ALSO READ:  ओमान की राजधानी मस्कट में डॉ धीरेन्द्र रांगड़ हुए सम्मानित
oplus_0

Related Articles

हिन्दी English