तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा किनारे 72 सीढ़ी के पास मिला अज्ञात पुरुष का शव

ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  सोमवार को 72 सीढ़ी के पास एक  अज्ञात पुरुष का शव मिला. गंगा नदी में आशंका जताई जा रही है पीछे से बहकर आया होगा. पुलिस के अनुसार,  समय लगभग 10:30 पर विशाल खैरवाल निवासी नगर निगम ऋषिकेश  द्वारा  जल पुलिस चौकी पर आकर बताया गया कि साईं घाट से 200 मीटर पहले गंगा  में एक अज्ञात शव बहकर आया हुआ किनारे लगा हुआ है। सूचना पर जल पुलिस कर्मचारी हेड कांस्टेबल हरीश गुसाई, हेड कांस्टेबल चैतन्य त्यागी,  और विनोद सेमवाल, व कांस्टेबल महेश कुमार मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक शव गंगा  में साईं घाट से पहले किनारे एक पत्थर के सहारे अटका हुआ है. जिसका धड़ बाहर एवं बाकी शरीर का हिस्सा पानी के अंदर है. जल पुलिस कर्मचारियों द्वारा शव को बाहर निकल गया व देखा कि शव किसी पुरुष का जिसने जीन्स पेंट पहनी एवं ऊपरी भाग पर कोई कपड़ा नही है. जिसकी उम्र लगभग 30 से 32 वर्ष व करीब 7 से 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।शव को जल पुलिस कर्मचारियों द्वारा बाहर निकाल कर बॉडी बैग में रखा गया व मौके शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु चीता कर्मचारियों के सुपुर्द किया गया। जल पुलिस कर्मचारी बाद शव  को चीता कर्मचारियों  सुपुर्द करके वापस त्रिवेणी घाट आये।

Related Articles

हिन्दी English